scriptओडिशा कांग्रेस ने जारी की लोकसभा व विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची, यहां देखे कहां से कौन है मैदान में | odisha congress declared candidates for 6 lok sabha-36 assembly seats | Patrika News

ओडिशा कांग्रेस ने जारी की लोकसभा व विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची, यहां देखे कहां से कौन है मैदान में

locationभुवनेश्वरPublished: Mar 19, 2019 04:59:50 pm

Submitted by:

Prateek

कांग्रेस हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद प्रत्याशियों के नाम तय किए गए।

(भुवनेश्वर): बीजू जनता दल की पहली सूची आने के बाद देर रात कांग्रेस ने भी ओडिशा छः लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और 36 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। ओडिशा में 21 लोकसभा क्षेत्र और 147 विधानसभा क्षेत्र में चार चरणों में चुनाव होने हैं।


छ: लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने इन पर जताया भरोसा

भक्तचरण दास (कालाहांडी), प्रदीप माझी (नवरंगपुर), जॉर्ज तिर्की (सुंदरगढ़), प्रदीप कुमार देबता (बरगढ़), मनोज कुमार आचार्य (कंधमाल), वी.चंद्रशेखर नायडु (ब्रह्मपुर) से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।


विधानसभा चुनाव में यह हैं मैदान में

सत्यभूषम साहू (पद्मपुर), निपन दास (बरगढ़), निहार महानंद (अट्टाबीरा), रोहित जोसेफ तिर्की (बीरमित्रपुर), सी.रंजन (राइगांपुर), विनोद पात्र (बीरमहारियपुर), नरसिंह मिश्र (बलंगीर), घासीरामा माझी (नुआपाड़ा), अधिराज पाणिग्रही (खैरियर), उलाधर माझी (झरिगम), सदन नायक(नवरंगपुर), भुजबल माझी (देबूगां), शिवजी माझी (लांजीगढ़), दिगंबर दुडिया (धर्मगढ़), सिमान मलिक (बालीगुडा), किशोर चंद्र कंहार (फुललबानी), प्रशांत साहू (कंटमाल), प्रशांत नायक (दासपल्ला), संजय कुमार त्रिपाठी (भंजनगर), हरीचरण स्वैं (पोलसरा), बिजय कुमार साहू (कबिसूर्यनगर), मनोज कुमार जेना (आस्का), रमेश जेना (संखेमुंडी), रामकॄष्ण पंडा (हिंजली), धर्मराज रेड्डी (गोपालपुर), लिंगराज चौधुरी (ब्रह्मपुर), बिस्मे महापात्र (दिग्पहगंडी), सुभाष राउत (चिकिटी), दसारथी गमांग (मोहाना), पुरुषोत्तम गमांग (गुनुपुर), नीलाम्बधब हिका (बिसम कटक), तारा प्रसाद बाहिनीपति (जैपुर), कृष्णचंद्र कुलदीप (कोरापुट), रामचंद्र कदम (पोट्ंगी), माला माधी (मलकानगिरि), लक्ष्मीप्रिय नायक (चित्रकोंडा)।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो