scriptओडिशा कांग्रेस ने हाईकमान को भेजी स्टार प्रचारकों की सूची, इन दिग्गज नेताओं के नाम हैं शामिल | odisha congress made list of star campaigner | Patrika News
भुवनेश्वर

ओडिशा कांग्रेस ने हाईकमान को भेजी स्टार प्रचारकों की सूची, इन दिग्गज नेताओं के नाम हैं शामिल

पढ़े पूरी ख़बर, देखे ओडिशा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के नाम…

भुवनेश्वरMar 25, 2019 / 10:23 pm

Prateek

(भुवनेश्वर): 2019 के चुनाव के लिए ओडिशा में कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है। इस सूची में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी हैं। प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि स्टार सूची के वक्ताओं की जनसभाओं का जनता पर असर पड़ेगा। स्टार प्रचारकों की 40 सदस्यीय सूची में राज्य के अध्यक्ष निरंजन पटनायक, पूर्व अध्यक्ष प्रसाद हरिचंदन, जयदेव जेना, ओडिशा प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह भी हैं। सूची इस प्रकार है।

 

राहुल गांधी डा.मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, टीएस सिंह देव, जितेंद्र सिंह, निरंजन पटनायक नरसिंह मिश्रा, कमलनाथ, भूपेश बघेल, भक्तचरण दास, चिरंजीव विस्वाल, प्रदीप माझी, आरसी खुंटिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जी.रुद्र राजू, अनिल चौधरी, शेख मस्तान वली, आदित्य शर्मा, सचिन पायलट, जयदेव जेना, सरत पटनायक, प्रसाद हरिचंदन, जगन्नाथ पटनायक, गणेश्वर बेहरा, सुस्मिता देव, नवजोत सिंह सिद्धू, खुशबू, नगमा, रणदीप बिस्वाल राज बब्बर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, पंचानन कानूनगो, गुलाम नबी आजाद, विश्वरंजन महंति, शरत राउत, रागिनी नायक, विजयशांति, शर्मिष्ठा मुखर्जी, शिवानंद राय, पद्माकर गुरु।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो