scriptओडिशा से लोकसभा में बीजेडी को 12, बीजेपी को 8 और कांग्रेस को मिली एक सीट, इनको मिली विजय श्री | odisha lok sabha seats MP updated list | Patrika News

ओडिशा से लोकसभा में बीजेडी को 12, बीजेपी को 8 और कांग्रेस को मिली एक सीट, इनको मिली विजय श्री

locationभुवनेश्वरPublished: May 24, 2019 03:14:48 pm

Submitted by:

Prateek

इनको मिली विजय श्री…

parliament

parliament

(भुवनेश्वर): ओडिशा में 21 लोकसभा (lok sabha election 2019 result) सीटों में से 12 बीजेडी, 8 बीजेपी और एक कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार है। श्रीमती प्रमिला बिसोई (आस्का), प्रताप चंद्र सारंगी (बालासोर), सुरेश पुजारी (बरगढ़), चंद्रशेखर साहू (ब्रह्मपुर), मंजुलता मंडल (भद्रक), भर्तर्हरि महताब (कटक), महेश साहू (बीजेडी), राजश्री मलिक (जगतसिंहपुर), सस्मिता सेठी (जाजपुर), अच्युतानंद सामंत (कंधमाल), अनुभव महंति (केंद्रपाड़ा), चंद्राणी मुर्मू (केंदुझर), रमेश माझी (नवरंगपुर), पिनाकी मिश्रा (पुरी) ये सभी बीजू जनता दल के टिकट पर चुने गए। सप्तगिरि शंकर उल्का (कोरापुट) कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित घोषित किए गए।

 

अपराजिता सारंगी (भुवनेश्वर), संगीताकुमारी सिंह (बलंगीर), बसंतकुमार पंडा (कालाहांडी), विश्वेश्वर टुडू (मयूरभंज), नितेश गंगदेव (संबलपुर), जुएल ओरम (सुंदरगढ़) बीजेपी के टिकट पर निर्वाचित घोषित किए गए। इधर ओडिशा के विधानसभा चुनाव में भी बीजेडी ने ही सबसे ज्यादा सीट हासिल कर सत्तावपसी की। ओडिशा में विधानसभा (odisha election 2019 result) की 147 सीटें है इनमें से 146 पर चुनाव हुआ। बीजेडी ने 113 सीटें हासिल कर सभी को पछाड़ दिया। वहीं कांग्रेस ने पिछले चुनाव से अच्छा प्रदर्शन करते हुए 22 सीटें हासिल की। कांग्रेस ओडिशा विधानसभा चुनाव में भी खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। कांग्रेस ने यहां 9 सीटें हालिस की। वहीं 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो