भुवनेश्वर

ओडिशा में Coronavirus के बीच ही ‘अम्फान’ चक्रवात का खतरा, 15 जिलों में अलर्ट जारी

Odisha News: राज्य सरकार ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए (Alert In 15 District Of Odisha Due To Cyclone Amphan) अलर्ट जारी किया है, इसके संभावित कहर को देखते हुए सरकार ने अपनी समस्त तैयारी तेज कर दी (Cyclone Amphan Coming In Odisha) है…

भुवनेश्वरMay 15, 2020 / 06:56 pm

Prateek

ओडिशा में Coronavirus के बीच ही ‘अम्फान’ चक्रवात का खतरा, 15 जिलों में अलर्ट जारी

(भुवनेश्वर): Coronavirus कोरोना से जूझ रहे पूर्वी भारत के राज्य ओडिशा में अब चक्रवाती तूफान अम्फान का खतरा उत्पन्न हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को चक्रवात का रूप धारण करेगा। अगले 24 घंटों में राज्य के 15 जिलों में तेज हवाएं और बारिश की संभावना के मद्देनज येलो अलर्ट जारी किया गया है।


वैज्ञानिकों ने जताई यह आशंका…

राज्य सरकार ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके संभावित कहर को देखते हुए सरकार ने अपनी समस्त तैयारी तेज कर दी है। उल्लेखनीय है कि बीते साल मई माह की तीन तारीख को फॉनी चक्रवात ने जबर्दस्त तबाही मचाई थी। हालांकि अबकी ऐसे आसार बहुत कम बताए जा रहे हैं पर मौसम विज्ञानी तेज हवाएं और बारिश की संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं। विशेष राहत आयुक्त प्रदीप जेना का कहना है कि चक्रवात की संभावन कम है फिर भी उससे निपटने की पूरी तैयारी है। समुद्र में मछली मारने गए मछुआरों को भी बाहर निकलने को अलर्ट किया गया है। चक्रवात की संभावनाओं और सरकार की तैयारियों को लेकर आपात बैठक हुई जिसमें राहत कार्यों की बाबत चर्चा की गई।


शनिवार तक बनेगा चक्रवाती तूफान…

विशेष राहत आयुक्त मौसम विभाग के हवाले से बताया कि कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार देर शाम तक अवपात का रूप धर लेगा। संभव है कि शनिवार की शाम तक यह चक्रवाती तूफान में तबदील हो सकता है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की दिशा में गति करेगा। यही नहीं 17 मई की शाम तक अपनी दिशा बदलकर उत्तर-पूर्व की तरफ गति करेगा। हालांकि यह कहां पर लैंडफाल करेगा यह अब तक साफ नहीं हो सका है। विशेष राहत आयुक्त जेना ने कहा कि इस चक्रवात के कारण उत्तर ओडिशा प्रभावित हो सकता है।

प्रशासन तैयार…

गजपति से लेकर मयूरभंज तक 15 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। चार तटीय जिले बालासोर, भद्रक, जगतसिंहपुर केंद्रपाड़ा के जिलाधिकारी के साथ चर्चा कर किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिेए अलर्ट रहने को कहा गया है। आश्रयस्थल में लोगों को ले जाने तक पर चर्चा की गई। इसकी पूरी तैयारियां हैं। पर्याप्त संख्या आश्रयस्थल चिन्हिंत किए गए हैं। ये आश्रयस्थल टीचरों और सरपंचों की देखरेख में रहेंगे। एनडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। उन क्षेत्रों के सरकारी स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं जहां पर इस चक्रवात का प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना…

अम्फान नाम के इस तूफान पर मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजल महापात्रा ने कहा कि यदि यह तूफा विकसित हुआ तो पहले 17 मई को उत्तर और ऊत्तर पूर्व की ओर बढ़ेगा। फिर इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसकी दिशा का सही अनुमान लगने में अभी समय है। मॉनसून की प्रगति में यह चक्रवात मददगार होगा यानी मॉनसून जल्द आ सकता है। यह साल का पहला चक्रवाती तूफान होगा।

Home / Bhubaneswar / ओडिशा में Coronavirus के बीच ही ‘अम्फान’ चक्रवात का खतरा, 15 जिलों में अलर्ट जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.