scriptओडिशा: Coronavirus पॉजिटिव रोगी के संपर्क आएं सैकड़ों लोग, पांच जिलों में 144 लागू | Odisha News: High Court Monitoring Preparation Against Coronavirus | Patrika News

ओडिशा: Coronavirus पॉजिटिव रोगी के संपर्क आएं सैकड़ों लोग, पांच जिलों में 144 लागू

locationभुवनेश्वरPublished: Mar 17, 2020 05:51:24 pm

Submitted by:

Prateek

Odisha News: हाईकोर्ट ने कोरोना पर तैयारियों को संज्ञान में लिया, 23 को जानकारी तलब (Coronavirus Positive In Odisha) की…
 

Odisha News, Coronavirus Positive In Odisha

ओडिशा: Coronavirus पॉजिटिव रोगी के संपर्क आएं सैकड़ों लोग, पांच जिलों में 144 लागू

(भुवनेश्वर): इटली से वाया दिल्ली होकर भुवनेश्वर पहुंचे 33 वर्षी युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से राज्य में हड़कंप मच गया है। यह मामला सोमवार को सामने आया जो कि राज्य का पहला कोरोना पाजिटिव केस है। रेलयात्रा के दौरान पीड़ित के संपर्क में 129 लोग आए थे जिनमें से 53 का रिकार्ड शासन ने निकलवा लिया है। उन्हें उनके घर पर ही आइसोलेट करके रखा गया है। उनके घर व आसपास के इलाके को विसंक्रमित किया गया। शासन ने रेलवे से 76 लोगों की डिटेल मांगी है। ये सभी ओडिशा निवासी हैं।

 

ओडिशा हाईकोर्ट कर रही मॉनीटरिंग…

राज्यस्तर पर कोरोना से युद्ध का माहौल बन गया है। ओडिशा हाईकोर्ट ने भी इस घातक वायरस से निपटने को तैयारियों की मॉनीटरिंग की है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजू पंडा और जस्टिस एसके साहू की बेंच ने एडवोकेट जनरल अशोक परीजा से तैयारियों और कोरोना परीक्षण की सूचना 23 मार्च को उपलब्ध कराने को कहा है। जजों की यह खंडपीठ कोरोना रोकथाम की तैयारियों को लेकर बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव आरके रागडा द्वारा दायर पीआईएल की सुनवाई कर रही थी।

पांच जिलों में 144 लागू…

पुरी, जाजपुर, जगतसिंहपुर समेत पांच जिलों में 144 लागू कर दी गई है। पुरी समुद्र तट व आसपास पांच लोगों से ज्यादा न एकत्र होने आए इसके लिए 144 सख्ती से लागू की गई है। पुलिस फोर्स खुद लोगों को हटा रही है। ओडिशा के रेलवे स्टेशनों पर थर्मल स्कीनिंग की व्यवस्था की गई है। बाहर से आने वाले यात्रियों का परीक्षण किया जा रहा है। डीजीपी अभय ने कोरोना वायरस को लेकर अफवाहों को तूल देने वालों पर कड़ी नजर रखने तथा उन्हें हिरासत में लेने के आदेश जारी किए हैं।

मंदिर भी हुए बंद…

दूसरे राज्यों या विदेशों में काम करने वालो की ओडिशा वापसी राज्य सरकार का सबसे बड़ा सिरदर्द है। लगभग दस लाख कामगारों के लौटने की संभावना है। ओडिशा के सभी धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर जाने से रोक लगा दी गई है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर में बिना मास्क और सेनीटाइजर उपयोग के एंट्री नहीं दी जा रही है।

 

विदेशियों को देना होगा विवरण…

विदेश से आने वाले लोगों के जरिए कोरोना के फैलने का खतरा ज्यादा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ओडिशा सरकार ने अहम फैसला किया है। अब विदेश से राज्य में आने लोगों को पहले पूरा विवरण देते हुए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो