4 नए Coronavirus पॉजिटिव मिले, नार्थ ओडिशा बना रेड जोन
Odisha News: यह भी बताया गया है कि आज जाजपुर में मिले चार कोरोना पॉजिटिव मामले पिछले बार मिले पॉजिटिव के रिश्तेदार हैं...

भुवनेश्वर: ओडिशा के जाजपुर जिले में चार व बालासोर में गुरुवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ ही नार्थ ओडिशा लगभग रेड जोन हो गया है। इस प्रकार राज्य मे अब तक पाए गए पॉजिटिव केसों की संख्य 89 पहुंच गई है।
नार्थ ओडिशा में जाजपुर, भद्रक और बालासोर जिले आते हैं। खोरदा के बाद जाजपुर देश के हॉटस्पॉट जिलों में शामिल हो सकता है। जाजपुर में 12 पॉजिटिव पाए गए जिनमें से एक की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। जबकि बालासोर में इनकी संख्या 10 है। संक्रमण बढ़ने की संभावना अधिक बढ़ रही है। लॉकडाउन पर सख्ती से पालन किया जा रहा है। स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग ने जाजपुर में चार पॉजिटिव मामले मिलने की पुष्टि की है।
संक्रमितों का पश्चिम बंगाल कनेक्शन...
यह भी बताया गया है कि आज जाजपुर में मिले चार कोरोना पॉजिटिव मामले पिछले बार मिले पॉजिटिव के रिश्तेदार हैं। ये सभी पश्चिम बंगाल से लौटे थे। पॉजिटिव मामलों में 48, 80 और एक 70 वर्षीया महिला है। चौथा केस 21 वर्ष का युवा है। जाजपुर में अब तक 12 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए जा चुके हैं। ये सभी पश्चिम बंगाल से हैं। बालासोर के दस पॉजिटिव भी पश्चिम बंगाल से आए हैं। उधर कोरोना पॉजिटिव की चपेट से 33 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से एक मरीज भुवनेश्वर का रहने वाला है।
अब पाइए अपने शहर ( Bhubaneswar News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज