scriptOdisha CM समेत सरकार के 13 मंत्री करोड़पति, यह नेता है सबसे अमीर | Odisha Richest Leaders: Odisha Government 13 Ministers Are Millionaire | Patrika News

Odisha CM समेत सरकार के 13 मंत्री करोड़पति, यह नेता है सबसे अमीर

locationभुवनेश्वरPublished: Aug 25, 2019 08:46:53 pm

Submitted by:

Prateek

Odisha Richest Leaders: यहां देखें ओडिशा के उन नेताओं के नाम जो करोड़पति है, ओडिशा सीएम ( Odisha CM ) के पास है कितनी संपत्ति…

Odisha Richest Leaders

Odisha CM समेत सरकार के 13 मंत्री करोड़पति, यह नेता है सबसे अमीर

(भुवनेश्वर): आर्थिक रूप से पिछड़ा कहे जाने वाले ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत राज्य सरकार के 13 मंत्री करोड़पति हैं। राज्य में इस समय 21 मंत्री हैं। यह खुलासा ओडिशा इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स की रविवार को जारी रिपोर्ट में हुआ है।

 

यह है सबसे धनवान

संस्था ने सरकार के सभी मंत्रियों के हलफनामे खंगालने के बाद यह तथ्य प्रकाशित किया है। करोड़पति मंत्रियों के साथ ही मुख्यमंत्री भी करोड़पति हैं। पटनायक सबसे अधिक धनवान हैं। उनकी संपत्ति 63 करोड़ की है। इसके बाद स्वास्थ मंत्री नव दास और पंचायती राज व पेयजल, आवास व नगरविकास मंत्री प्रताप जेना हैं।


मुख्यमंत्री बीजू जनता दल अध्यक्ष नवीन पटनायक की संपत्ति 63 करोड़ 87 लाख, 41 हजार 816 रुपया है। नव दास 33 करोड़ 63 लाख तथा प्रताप जेना के पास साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति है। फिर तीतलागढ़ विस क्षेत्र निर्वाचित विधायक मंत्री टुकुनी साहू हैं जिनकी संपत्ति साढ़े करोड़ की है।


करोड़पतियों की लिस्ट में यह नेता हैं शामिल

करोड़पति मुख्यमंत्री और मंत्रियों में नवीन पटनायक, नवदास, प्रताप जेना, अशोकचंद्र पंडा, दिव्यशंकर मिश्रा, टुकुनी साहू, निरंजन पुजारी, विक्रम केसरी आरुख, रघुनंदन दास, राजेंद्र प्रताप स्वैं, सुदाम मरांडी, समीर रंजन दास, पद्मनाभ बेहरा शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो