scriptओडिशा में पुलिस की वर्दी हो रही दागदार, बलात्कार में दरोगा गिरफ्तार | Police uniform being stained in Odisha, the policeman arrested in rape | Patrika News

ओडिशा में पुलिस की वर्दी हो रही दागदार, बलात्कार में दरोगा गिरफ्तार

locationभुवनेश्वरPublished: Jan 03, 2020 08:40:24 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

( Odisha Rape News ) ओडिशा में महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले बढऩे के साथ ही पुलिस की ( Police Involvement in rape ) वर्दी भी दागदार हो रही है। पुलिस से भरोसा उठ रहा है। पुलिस पर पीडि़तों की मदद और आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की उम्मीद रखना बेमानी लगने लगा है। पुरी जिले के पीपली थाने में एक महिला की शिकायत पर बलात्कार के आरोपी सहायक उपनिरीक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

ओडिशा में पुलिस की वर्दी हो रही दागदार, बलात्कार में दरोगा गिरफ्तार

ओडिशा में पुलिस की वर्दी हो रही दागदार, बलात्कार में दरोगा गिरफ्तार

भुवनेश्वर: ( Odisha rape news ) ओडिशा में महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले बढऩे के साथ ही पुलिस की ( Police Involvement in rape ) वर्दी भी दागदार हो रही है। पुलिस से भरोसा उठ रहा है। पुलिस पर पीडि़तों की मदद और आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की उम्मीद रखना बेमानी लगने लगा है। ऐसे में जब पुलिस वर्दीधारी खुद ही अपराध करने पर उतर आएं तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान ( Stain on Police Uniform ) लगना लाजिमी है। पुरी जिले के पीपली थाने में एक महिला की शिकायत पर बलात्कार के आरोपी सहायक उपनिरीक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पीडि़ता को पुरी टाउन में चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। इस घटना से खाकी फिर दागदार हुई। इससे पहले भी गैंगरेप में पुलिस कांस्टेबल का नाम आया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मालूम हो कि एक विवाहिता ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि दरोगा ने अपने पीपली स्थित निवास पर बुलाकर रेप किया था।

मदद के नाम पर दरोगा ने किया बलात्कार
पीपली के एसडीपीओ के यहां बीती शाम शिकायत दर्ज करते हुए दरोगा चितरंजनदास पर रेप का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार पारिवारिक विवाद सुलटाने की बात कहते हुए आरोपी दरोगा युवती को फुसलाकर घर लेकर गया। पुलिस ने दरोगा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक उमाशंकर दास ने रेप आरोपी दरोगा को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पीडि़ता को जांच के लिए भेजा गया है।

बलात्कार के आरोप में पुलिसकर्मी हो चुका गिरफ्तार
इससे पहले पुरी में एक पुलिस क्वाटज़्र में एक पुलिसकर्मी सहित दो व्यक्तियों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने की घटना सामने आई थी। पुलिस क्वार्टर में पीडि़ता से कथित बलात्कार किया गया। आरोपी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया।

कंधमाल में नाबालिग से हुआ था सामूहिक रेप
ओडिशा के कंधमाल जिले में एक नाबालिग लड़की से तीन व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था। लड़की की शिकायत पर तीन आरोपी पकड़े गए हैं और उन्हें एक अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उनमें से दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. तीसरा आरोपी नाबालिग लड़का है।

सुरक्षा मे सुराख
ओडिशा में महिला सुरक्षा में सुराख का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि आरोपियों को पुलिस और कानून का कोई डर नहीं रहा है। पूर्व में कालाहांडी जिले में एक महिला (26) से कथित तौर पर उसके पति के सहकर्मी और दो अन्य लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो