scriptमहाप्रभु की शरण में गायक सोनू निगम | Singer Sonu Nigam visited jagannath Mahaprabhu temple | Patrika News

महाप्रभु की शरण में गायक सोनू निगम

locationभुवनेश्वरPublished: Feb 12, 2019 03:09:09 pm

Submitted by:

Prateek

फिल्मों में एक से बढ़ कर एक गाना गाने वाले सोनू निगम इससे पहले कोरापुट के जैपुर में एक म्युजिक कंसर्ट मे भी शामिल हुए थे…

sonu nigam

sonu nigam

(भुवनेश्वर): बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने पुरी में जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन किये। उन्हें देखने को भारी भीड़ जुट गई। फिल्मों में एक से बढ़ कर एक गाना गाने वाले सोनू निगम इससे पहले कोरापुट के जैपुर में एक म्युजिक कंसर्ट मे भी शामिल हुए थे।

 

तबीयत में सुधार

पुरी में उनके साथ उनकी पत्नी मधुरिमा भी थी। दोनों ने मिलकर महाप्रभु के दर्शन किए और माथा टेका। पारंपरिक कुर्ता और शॉल में पत्नी के साथ सोनू सिंह द्वार में देर तक रुके। उन्हें देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। सोनू व उनकी पत्नी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। अपने पसंदीदा गायक को देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे। सोनू निगम पांच फरवरी को कोरापुट के जैपुर में थे। वहां जाने के बाद अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। अभी सोनू की तबीयत में सुधार है। उनकी पुरी यात्रा किसी मन्नत को लेकर बताई जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो