scriptटोना करने वाले दंपति को गांव से बाहर किया, चेतावनी दी कि लौटे तो होगा ऐसा हश्र कि… | Sorcery couple out from jajpur village with deadly warning | Patrika News

टोना करने वाले दंपति को गांव से बाहर किया, चेतावनी दी कि लौटे तो होगा ऐसा हश्र कि…

locationभुवनेश्वरPublished: Nov 16, 2018 02:23:19 pm

Submitted by:

Prateek

इस फैसले को लागू करने में गांव वालों ने दोनों को घर से निकाला और यह चेतावनी देते हुए बाहर कर दिया कि दोबारा यदि गांव लौटे तो जान से मार दिया जाएगा…

accused couple

accused couple

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): टोना टोटका करने वाले एक दंपति को ग्रामीणों ने बहिष्कृत कर गांव से बाहर खदेड़ दिया और साथ ही चेतावनी दी कि यदि वे दोबारा गांव लौटेंगे तो उन्हें मार दिया जाएगा। यह घटना जाजपुर जिले की है।

 

कलिपानी थाना क्षेत्र के नतोरे गांव में पति—पत्नी पुंता मुर्मू व थाकुरा मुर्मू दोनों ही टोना टोटका करके लोगों से पैसा लेते थे। टोने से कभी कभी लोगों की जान पर भी बन आती थी। गांव ने लोगों को एकत्र करके दोनों के खिलाफ आरोप लगाकर सुनवाई की और निर्णय लिया कि दोनों को गांव से बाहर कर दिया जाए। इस फैसले को लागू करने में गांव वालों ने दोनों को घर से निकाला और यह चेतावनी देते हुए बाहर कर दिया कि दोबारा यदि गांव लौटे तो जान से मार दिया जाएगा। आश्चर्य तो यह कि उनका बेटा हदबंधु मुर्मू व उसकी पत्नी भी इस निर्णय के पक्ष में आ गया।

 

टोना टोटका करने वाले इस दंपति के सामने तब मुसीबत आ गई जब कैंसर पीड़ित रवी सोरेन (46) को ठीक करने का दावा किया और उससे सोरेन की हालत और भी खराब हो गई। सोरेन ने दोनों पर टोना टोटका करके लोगों की जान से खेलने का आरोप लगाया। हालांकि मुर्मु दंपति ने छह माह पहले से ही सुकिंडा ब्लाक में रहने लगे थे। पर इधर बीते एक हफ्ते से दोनों गांव में ही थे। और टोना करके लोगों को ठग रहे थे। इस बीच उन पर आरोप लगे तो गांव की अदालत ने दोनों को गांव छोड़ने को कहा और यह भी चेतावनी दी कि लौटे तो मार दिए जाओगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो