scriptश्रीकांत जेना ने दिया कांग्रेस की कमेटियों से इस्तीफा,पार्टी से निष्कासन संभव | Srikant Jena resigned Congress committees | Patrika News

श्रीकांत जेना ने दिया कांग्रेस की कमेटियों से इस्तीफा,पार्टी से निष्कासन संभव

locationभुवनेश्वरPublished: Dec 09, 2018 07:15:07 pm

Submitted by:

Prateek

प्रदेश अध्यक्ष से जेना गतिविधियों पर रिपोर्ट मांगी गयी है

jena file photo

jena file photo

(भुवनेश्वर): ओड़िशा के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने कांग्रेस की कमेटियों से इस्तीफा दे दिया। वह पार्टी के साधारण सदस्य की बने रहेंगे। जेना ओड़िशा तटीय क्षेत्र के प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते थे। केंद्रीय नेतृत्व भी जेना की फ़ाइल तैयार करा रहा है। ओड़िशा प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने शनिवार को दिल्ली में जेना की बयानों की फ़ाइल तैयार कराई है। समझ जाता है कि श्रीकांत जेना के निष्कासन की तैयारी है।


पटनायक के खिलाफ खोला था मोर्चा

निरंजन पटनायक के ओडिशा प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष पद संभालते ही जेना ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जेना को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव घोषणा पत्र कमेटी का चैयरमैन बनाया गया था। ओड़िशा में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव एक साथ बोंगे हैं। उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पड़ से हटा दिया गया था। विधायक कैसी सागरिया के इस्तीफे के पीछे इन्ही का दिमाग बताया जाता है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नरसिंह मिश्र व प्रदेश अघ्यक्ष पटनायक से उनके मतभेद जगजाहिर हैं। प्रदेश अध्यक्ष से जेना गतिविधियों पर रिपोर्ट मांगी गयी है। जेना अपने इस्तीफे की पुष्टि की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो