script

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू आज आएंगे कटक, राष्ट्रीय युवा शिविर में लेंगे हिस्सा

locationभुवनेश्वरPublished: Oct 05, 2019 10:12:44 pm

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू (Venkaiah Naidu) के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Venkaiah Naidu

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू आज आएंगे कटक, राष्ट्रीय युवा शिविर में लेंगे हिस्सा

(कटक): उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू रविवार (6 अक्टूबर) को कटक आएंगे। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दरअसल, उपराष्ट्रपति एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कटक आने वाले हैं।


यह कार्यक्रम क्षेत्रिय अख़बार के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में इस मौके पर राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और लोक सेवक मंडल के अध्यक्ष दीपक मालवीय उपस्थित रहेंगे।


बता दें कि भाषाई अखबारों के इतिहास में एक क्षेत्रिय ओडिया भाषी समाचार पत्र 100 सौ साल पूरे कर चुका है। इस पत्र के संस्थापक उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास जी थे। शताब्दी समारोह के तहत चार अक्टूबर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रविवार को कार्यक्रम का छठा दिन है।

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू आज आएंगे कटक, राष्ट्रीय युवा शिविर में लेंगे हिस्सा

लोक सेवक मंडल के अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि इस पत्र का संचालन लाल लाजपत राय की संस्था लोक सेवक मंडल 1928 से कर रही है। इसके अध्यक्ष के रूप में लाला लाजपतराय, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन, लाल बहादुर शास्त्री, कृष्णकांत सरीखे लोग रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी समेत कई दिग्गज कटक स्थित मुख्यालय आ चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो