scriptशाहरूख के चेहरे पर इंक फेंकने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय | warning to ink attack on shahrukh in odisha | Patrika News

शाहरूख के चेहरे पर इंक फेंकने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय

locationभुवनेश्वरPublished: Nov 24, 2018 09:18:44 pm

Submitted by:

Prateek

ओडिशा में इसी 28 नवंबर को होने वाले पुरुष हाकी विश्वकप की तैयारियों को को अंतिम रूप दिया गया…

sharukh file photo

sharukh file photo

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): पुरुष हाकी विश्वकप में जलवा बिखेरने आ रहे फिल्म अभिनेता शाहरूख खान की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। कलिंग सेना नामक संगठन ने उन पर इंक फेंकने की धमकी दी है। पुलिस ने कहा कि शाहरूख की सुरक्षा बढ़ायी जाएगी। व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

 

ओडिशा में इसी 28 नवंबर को होने वाले पुरुष हाकी विश्वकप की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। आला पुलिस अधिकारियों ने कलिंग स्टेडियम और बाराबटी स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फिल्म स्टार शाहरूख उद्घाटन मैच में शामिल होंगे। 27 नवंबर को उद्घाटन होगा जिसमें एआर रहमान संगीत का जादू बिखेरेंगे। गुलजार के गीत को हाकी विश्वकप एंथेम बनाया गया है। पटनायक ने दोनों कलाकारों का शुक्रिया अदा किया है।

 

उधर कलिंग सेना ने शाहरूख पर इंक फेंकने की धमकी भरा बयान दिया है। पुलिस ऐसे तत्वों की तलाश कर रही है। स्याही फेंकने की धमकी देने वाले संगठन कलिंग सेना के अध्यक्ष हेमंत रथ का कहना है कि अशोक नामक फिल्म में सम्राट अशोक की भूमिका अदा करने वाले शाहरूख खान ने ओडिशा के इतिहास को कमतर आंका है। अशोक फिल्म 17 साल पहले रिलीज हुई थी। शाहरूख को काले झंडे दिखाने का भी कलिंग सेना संगठन ने निर्णय लिया है। वह 27 को आएंगे। डीसीपी अनूप साहू ने कहा कि शाहरूख के आने का अधिकारिक कार्यक्रम मिलना बाकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो