Pakistan को इस्लाम पर बहस पसंद नहीं, मुस्लिम प्रोफेसर ने दूसरे सहयोगी को मारी गोली
यह घटना ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की है। मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवक सौम्यरंजन जेना की भुवनेश्वर शहर के बाहरी इलाके में साड़ी व कपड़ों से बने सामान की दुकान थी। सब कुछ सही सही चल रहा था। व्यापारी की मासिक आमदनी 9 लाख के करीब बताई जा रही है। कोरोबार को और बढ़ाने के लिए उसने 19 लाख का लोन भी लिया था। लेकिन चलते हुए कारोबार पर लॉकडाउन का ग्रहण लग गया।
व्यापार में नुकसान उठाकर बैठे व्यापारी ने बैंक लूटने की योजना बना डाली। उसने सोशल मीडिया के जरिए बैंक लूटने की तरकीब सीखी। 7 सितंबर को उसने टॉयगन से इंडियन ओवरसीज बैंक को लूटा। आरोपी यहीं नहीं रूका। उसने इसके बाद असली पिस्टल खरीद ली। 28 सितंबर को बैंक आफ इंडिया में लूट को अंजाम दिया। बेखौफ आरोपी ने लूट की रकम से ही लोन का एक हिस्सा चुका भी दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 10 लाख नकद और टॉयगन भी बरामद की है।