scriptओडिशा में कांग्रेस की जिला कमेटियों के गठन को राहुल गांधी ने दी मंजूरी! | Approval for the formation of Congress's district committees in Odisha | Patrika News

ओडिशा में कांग्रेस की जिला कमेटियों के गठन को राहुल गांधी ने दी मंजूरी!

locationभुवनेश्वरPublished: Jun 09, 2018 07:33:44 pm

Submitted by:

Prateek

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष निरंजन पटनायक को राज्य की 33 जिला और शहर कमेटी के अध्यक्ष बदलने तथा नई कमेटी गठन के लिए स्वीकृति मिल गई है..

RAHUL GANDHI FILE PHOTO

RAHUL GANDHI FILE PHOTO

महेश शर्मा की रिपोर्ट….

(भुवनेश्वर): ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष निरंजन पटनायक को राज्य की 33 जिला और शहर कमेटी के अध्यक्ष बदलने तथा नई कमेटी गठन के लिए स्वीकृति मिल गई है। नए अध्यक्षों की नियुक्ति व कमेटी का आकार भी तय कर लिया गया है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विधायक नव दास ने दी।

राहुल गांधी से मिले राज्य कांग्रेस के पदाधिकारी

पार्टी ने महानदी जल विवाद के हल में भाजपा की केंद्र और छत्तीसगढ़ की सरकारों का रवैया तथा ओडिशा सरकार की लापरवाही को अगला चुनावी मुद्दा बनाने का निर्णय किया है। ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष पटनायक व उनके सात पदाधिकारियों को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए 45 मिनट का अवसर दिया गया था।

इस दौरान पटनायक ने दो महीने में पार्टी की गतिविधियों पर रिपोर्ट दी और राज्य में पार्टी की मजबूती पर चर्चा की। राहुल से मिलने वालों में निरंजन पटनायक, ओडिशा प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, रंजीत बिस्वाल, नव दास, प्रदीप माझी आदि थे।


नए कार्यकर्ताओं के लिए अच्छा अवसर

लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की घोषणा करने और कमेटी गठन के बाद पार्टी को राज्य में संबल मिलेगा। बड़े समय से पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता जो संगठन में आने की इच्छा रखते है उनके लिए यह अच्छा अवसर है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक काम के आधार पर 33 जिला और शहर कमेटी के अध्यक्षों को बदलेंगे। इसी के साथ नई कमेटियों का गठन भी किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बात पर सहमति देकर यह साफ कर दिया है कि राज्य में पार्टी के नए और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में काम करने का मौका दिया जाना चाहिए। अब यह राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष पर निर्भर है कि वह किस प्रकार से इस राज्य के जिला स्तरीय और शहरी ढांचे में परिवर्तन करते है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो