scriptओडिशा में लगेगा देश का पहला कोयले से गैस बनाने का प्रोजेक्ट-धर्मेंद्र प्रधान | Project for making gas from coal in Odisha | Patrika News

ओडिशा में लगेगा देश का पहला कोयले से गैस बनाने का प्रोजेक्ट-धर्मेंद्र प्रधान

locationभुवनेश्वरPublished: Jun 10, 2018 01:37:12 pm

Submitted by:

Prateek

ओडिशा अब देश मेें एक नई नजर से देखा जाएगा

Minister of Petroleum and Natural Gas Dharmendra Pradhan

Minister of Petroleum and Natural Gas Dharmendra Pradhan

महेश शर्मा की रिपोर्ट…

(भुवनेश्वर): ओडिशा अब देश मेें एक नई नजर से देखा जाएगा। यहां पर देश का पहला ऐसा पहला प्रोजक्ट लगाया जाएगा जहां कोयले से गैस बनाई जाएगी। यह प्लांट लगने के बाद ओडिशा की देश में अलग पहचान बनेगी। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कोयले को सिंथेटिक नेचुरल गैस में परिवर्तन करने के दो प्रोजेक्ट ओडिशा में लगाए जाएंगे। यह प्रोजेक्ट लगाने के लिए तालचर और पारादीप इलाके को चुना गया है। यहां पर तीन हजार करोड़ के निवेश के साथ यह प्लांट लागाए जाएंगे।

 


इनको मिली जिम्मेदारी

दोनो ही जगह पर लग रहे प्लांट की जिम्मेदारी अलग-अलग संस्थानों को दी गई है। प्रधान ने कहा कि गैस अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड तालचर में तो इंडिया अॉयल कारपोरेशन पारादीप में सिंथेटिक नेचुरल गैस का प्रोजेक्ट लगाएगी। केंद्रीय मंत्री शनिवार को यहां भुवनेश्वर में पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस रेग्युलेटरी बोर्ड द्वारा आयोजित रोड शो में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में 17 जिलों को सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन का लाभ होगा। इसमें पांच साल का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य कटक व भुवनेश्वर में शुरू किया जा चुका है।

होगा तीन हजार करोड़ का निवेश

इसमें तीन हजार करोड़ का निवेश होगा। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। रोजगार मिलने से यहां के लोगों की आय बढेगी जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा। प्रधान ने कहा कि प्राकृतिक गैस भविष्य का ईंधन है। उन्होने कहा कि क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार के सहयोग की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ज्लद ही इस काम को पूरा करेगी। सूत्रों के मुताबिक, गेल ने अन्य सरकारी कंपनियों जैसे कोल इंडिया, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स तथ फर्टिलाइजर्स कॉर्प ऑफ इंडिया से इस परियोजना के लिए बातचीत कर रही है, जो कोयला से अमोनिया सिंथेटिस गैस का उत्पादन करते हैं ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो