मोदी का प्रभाव चलेगा
प्रधान ने कहा कि गरीब और किसानों के प्रति उनके समर्पण के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रभाव अगले चुनाव में भी दिखेगा। ओडिशा में भी भाजपा को इसका लाभ मिलेगा। उपचुनावों में भाजपा की हार पर उनका कहना है कि इन चुनाव का आम चुनाव पर असर नहीं पड़ता। ओडिशा में बिजैपुर उपचुनाव में भाजपा की हार पर उनका कहना है कि बीजद ने कांग्रेस को मैनेज कर लिया और चुनाव जीत लिया।
ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने में अडचन नहींं
उनका कहना है कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने में कोई अड़चन नहीं है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का ओडिशा में मिशन 120 प्लस पर तेजी से काम हो रहा है। पार्टी के लोग ओडिशा में चल रही केंद्रीय योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच हैं। प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के विकास पर नजर रखे हैं। उनका लगाव ओडिशा के विकास में है। ओडिशा से अगला चुनाव लड़ने पर प्रधान का कहना है कि उनकी इच्छा तो है पर यह भाजपा में नेतृत्व ऐसे निर्णय लेता है। उल्लेखनीय है कि ओडिशा में बीजद को चुनौती देने के लिए भाजपा कडी मेहनत कर रही है। यहां भाजपा की चुनौती की अगुवाई धर्मेन्द्र प्रधान कर रहे हैं।