scriptओडिशा में बीजद और कांग्रेस में अघोषित गठजोड़-प्रधान | unstated alliance in bjd and Congress in Odisha-pradhan | Patrika News

ओडिशा में बीजद और कांग्रेस में अघोषित गठजोड़-प्रधान

locationभुवनेश्वरPublished: Jun 11, 2018 03:52:30 pm

Submitted by:

Shailesh pandey

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि भाजपा की राज्य में बढ़ती लोकप्रियता और जमीनी मजबूती से बीजू जनता दल में घबराहट है।

dharmendra pradhan file photo

dharmendra pradhan file photo

महेश शर्मा की रिपोर्ट

भुवनेश्वर। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि भाजपा की राज्य में बढ़ती लोकप्रियता और जमीनी मजबूती से बीजू जनता दल में घबराहट है। बीजद और कांग्रेस के बीच गठजोड़ के लिए आपसी समझ बन चुकी है। वर्ष 2019 में भाजपा का मिशन 120 प्‍लस को रोकने के लिए बीजद और कांग्रेस का अघोषित गठबंधन तैयार हो रहा है। बीजद अध्यक्ष सीएम नवीन पटनायक ने भाजपा के कंधे पर सवार होकर ओडिशा में शासन किया था और बाद में मौका ताड़ते ही
अलग हो गए। धर्मेंद्र प्रधान ने पटनायक को अवसरवादी नेता कहा।

 

मोदी का प्रभाव चलेगा


प्रधान ने कहा कि गरीब और किसानों के प्रति उनके समर्पण के कारण प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का प्रभाव अगले चुनाव में भी दिखेगा। ओडिशा में भी भाजपा को इसका लाभ मिलेगा। उपचुनावों में भाजपा की हार पर उनका कहना है कि इन चुनाव का आम चुनाव पर असर नहीं पड़ता। ओडिशा में बिजैपुर उपचुनाव में भाजपा की हार पर उनका कहना है कि बीजद ने कांग्रेस को मैनेज कर लिया और चुनाव जीत लिया।

 

ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने में अडचन नहींं

 

उनका कहना है कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने में कोई अड़चन नहीं है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का ओडिशा में मिशन 120 प्‍लस पर तेजी से काम हो रहा है। पार्टी के लोग ओडिशा में चल रही केंद्रीय योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच हैं। प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के विकास पर नजर रखे हैं। उनका लगाव ओडिशा के विकास में है। ओडिशा से अगला चुनाव लड़ने पर प्रधान का कहना है कि उनकी इच्छा तो है पर यह भाजपा में नेतृत्व ऐसे निर्णय लेता है। उल्लेखनीय है कि ओडिशा में बीजद को चुनौती देने के लिए भाजपा कडी मेहनत कर रही है। यहां भाजपा की चुनौती की अगुवाई धर्मेन्‍द्र प्रधान कर रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो