scriptभुवनेश्वर: ब्राउन शुगर व नकदी के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार | woman smuggler Arrested with brown sugar and cash | Patrika News

भुवनेश्वर: ब्राउन शुगर व नकदी के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

locationभुवनेश्वरPublished: Jun 12, 2018 03:24:28 pm

Submitted by:

Prateek

पुलिस ने ऐसे गिरोह जो कि ब्राउन शुगर और नशीली दवाओं जैसे उत्पादों की तस्करी कर रहे है उनका पर्दाफाश करने में बडी सफलता हसिल की है….

arrested

arrested

महेश शर्मा कि रिपोर्ट….

(भुवनेश्वर): शहर में इन दिनों ऐसे तस्कर गिरोह सक्रिय है जो अन्य राज्यों से नशा सामग्री लाकर राज्य में युवाओं को उपलब्ध करवा रहे है। यह लोग युवाओं को नशे का आदी बनाने में लगे हुए है। पुलिस ने ऐसे ही गिरोह जो कि ब्राउन शुगर और नशीली दवाओं जैसे उत्पादों की तस्करी कर रहे है उनका पर्दाफाश करने में बडी सफलता हसिल की है। इसी क्रम में पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद तस्कर गिरोह से जुडी कई अहम बातें सामने आ सकती है।


नगद और ब्राउन शुगर सहित किया गिरफ्तार

पुलिस ने ओडिशा की स्टील सिटी राउरकेला में ब्राउन शुगर और नशीली दवाओं के तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह की सरगना एक महिला को नकद और ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार कर लिया।

विभिन्न राज्यों के तस्कर गिरोह से है महिला के संबंध

पुलिस के अनुसार आसपास के राज्यों के तस्कर गिरोहों से इस महिला के संबंध बताए जाते हैं। कड़ी पूछताछ के बाद चौंकाने वाली जानकारियां मिलने की संभावना है। गिरफ्तार महिला का नाम नूरेशा खातून है जो कि प्लांटसाइट पुलिस थाना क्षेत्र के मानीपाड़ा की रहने वाली है। उसके पास से 1.66 लाख रुपए नकद और करीब दो लाख रुपए की कीमत की ब्राउन शुगर बरामद की गई है।


युवाओं को नशे का आदी बनाने मेें लगा है तस्कर गिरोह

राउरकेला पुलिस उपाधीक्षक प्रद्युम्न कुमार मिश्रा ने बताया कि सूत्रों से जब इस रैकेट का पता चला कि एक गिरोह शहर के युवाओं को नशे का लती बनाने में लगा है तो विशेष पुलिस दल ने महिला तस्कर को उसके इलाके में जाकर गिरफ्तार कर लिया। महिला और 6 अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो