scriptअलग-अलग जगहों में पुलिस को मिली सफलता, आरक्षक की हत्या में शामिल 3 स्थाई वांरटी गिरफ्तार | 3 permanent vendetta arrested in the murder of Rakshak | Patrika News

अलग-अलग जगहों में पुलिस को मिली सफलता, आरक्षक की हत्या में शामिल 3 स्थाई वांरटी गिरफ्तार

locationबीजापुरPublished: Aug 25, 2018 11:05:14 am

Submitted by:

Badal Dewangan

बीजापुर भैरमगढ़ व दंतेवाड़ा तीन जगहों से पुलिस ने स्थाई वारंटी माओवादीयों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

3 स्थाई वांरटी गिरफ्तार

अलग-अलग जगहों में पुलिस को मिली सफलता, आरक्षक की हत्या में शामिल 3 स्थाई वांरटी गिरफ्तार

बीजापुर. जिले के थाना बेदरे से थाना प्रभारी उप निरीक्षक विरेन्द्र वर्मा, उनि निर्मल जांगड़े व जिला बल कोड़ेपल्ली, इड़कापल्ली की ओर माओवाद गश्त, माओवादी आरोपियों व वारंटियों की तलाश में रवाना हुई थी। जहां पुलिस पार्टी ने इड़कापल्ली से माओवादी मामलों के फरार 3 स्थाई वारंटी को पकडऩे में सफलता अर्जित की गई।

पुलिस को तीनों आरोपियों की लम्बे समय से तलाश थी। जिसमें वाचम हिरिया उर्फ मैदा खुंटा पिता कारको (42) साकिन इड़कापल्ली थाना बेदरे है। इसके विरूद्ध 6 स्थाई वांरट लंबित है जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, शासकीय कर्मचारियों के कर्तव्य में बाधा पहुँचाने, आगजनी, आम्र्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध है। वहीं वाचम डोली पिता बंडे (35) साकिन इड़कापल्ली थाना बेदरे का है। वाचम सायबी पिता बिज्जा (28) साकिन इड़कापल्ली थाना बेदरे का है। ये दोनों आरक्षक 27-6-2014 को करकेली साप्ताहिक बाजार में हत्या की घटना में शामिल थे। पुलिस को मुखबीर से सूचना के आधार पर इन्हे पकडऩे में सफलता अर्जित हुई।

इधर भैरमगढ़ से भी स्थायी वारण्टी गिरफ्तार
बीजापुर . शुक्रवार को मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना बीजापुर से निरीक्षक प्रशांत गढ़पाले के साथ गोपाल सिंह ठाकुर व स्टाफ ने माटवाड़ा भैरमगढ़ से फरार स्थायी वारण्टी मानक लाल कश्यप पिता चैनसिंह (58) साकिन बरदेला को पकड़ा। जिसके विरूद्ध न्यायालय से जारी स्थायी वारण्ट प्रकरण में दो स्थायी वारण्ट लम्बित होने से स्थायी वारण्ट की तामिल पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

मदाडी ब्लास्ट में शामिल 2 माओवादी गिरफ्तार
दंतेवाड़ा . दंतेवाड़ा पुलिस ने दो माओवादियोंं को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार माओवादियोंं में से एक डीएकेएमएस सदस्य और दूसरा जनमिलिशिया सदस्य बताया जा रहा है। गिरफ्तार माओवादियों पर वाहनों में आग लगाने, लूट और हत्या जैसे संगीन वारदातों में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तार माओवादियों पर मदाडी ब्लास्ट में शामिल होने का भी आरोप पुलिस लगा रही है। माओवादियोंं को पुलिस ने घेराबंदी कर किरंदुल थाना क्षेत्र के ग्राम समलवार से गिरफ्तार किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो