बीजापुर

बीजापुर में पदस्थ सहायक आरक्षक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बीजापुर के पुलिस लाईन में पदस्थ था सहायक आरक्षक उमेश बेलड़ी

बीजापुरOct 25, 2018 / 11:55 am

Badal Dewangan

बीजापुर में पदस्थ सहायक आरक्षक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बीजापुर. बीजापुर जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ सहायक आरक्षक ने खुद को गोली मार कर खुद की जान लेने की कोशिक की है। बताया जा रहा है कि आरक्षक की सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बीजापुर जिला अस्पताल में सहायक आरक्षक का इलाज जारी है। सहायक आरक्षक ने जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण अभी सामने नहीं आ पाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में पदस्थ जवान उमेश बेलड़ी ने सुबह ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। गोली चलाते ही गोली सीने में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने की आवाज से बाकी जवान मौके पर पहुंच घायल सहायक आरक्षक को बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। पुलिस भी इसकी जांच कर रही है।
ज्ञात हो कि दो दिन में बस्तर में जवानों के आत्महत्या की यह तीसरी घटना है पहली घटना बुधवार सुबह 5.30 बजे सुकमा के सेकंड बटालियन के हेड कांस्टेबल ेने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। दूसरी घटना महिला सहायक आरक्षक मड़कम आशा ने फांसी के फंदे में लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं आज सुबह बीजापुर के पुलिस लाईन की तीसरी घटना लेकिन जवान नाकाम रहा।

Home / Bijapur / बीजापुर में पदस्थ सहायक आरक्षक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.