scriptBPS चुनाव: 26 प्रत्याशी मैदान में, चुनाव चिन्ह आबंटन के साथ ही जुटे गए प्रचार-प्रसार में | BPS election 2019: 26 candidates In the promotion for election | Patrika News

BPS चुनाव: 26 प्रत्याशी मैदान में, चुनाव चिन्ह आबंटन के साथ ही जुटे गए प्रचार-प्रसार में

locationबीजापुरPublished: Mar 14, 2019 04:24:05 pm

दरअसल मंगलवार को नामांकन फार्म जमा करने के बाद बुधवार की दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय था।

CG News

BPS चुनाव: 26 प्रत्याशी मैदान में, चुनाव चिन्ह आबंटन के साथ ही जुटे गए प्रचार-प्रसार में

जगदलपुर. बस्तर परिवहन संघ के चुनाव में 10 साल बाद फिर ऐसा मौका सामने आया है जब तीन पैनल चुनावी मैदान में खड़े हैं। बुधवार को नामंाकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शाम पांच रिटॢनंग अधिकारी प्रवीण वर्मा ने चुनावी मैदान में खड़े सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह बांट दिए हैं। इसके साथ ही संघ के प्रत्याशियों ने अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। दरअसल मंगलवार को नामांकन फार्म जमा करने के बाद बुधवार की दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय था।
ऐसे में 34 लोगों में छह लोगों ने नाम वापस लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रत्याशियों के चुनाव चिंह देने के लिए मेहनत करनी शुरू की। इधर बीपीएस के सदस्य दिनभर संघ के चुनाव की जानकारी लेने परिसर के चक्कर लगाते रहे और अपनी नजर भी चुनाव में खड़े होने वाले प्रत्याशियों पर बनाए रखा था। शाम साढ़े पांच बजे रिटर्निंग ऑफिसर प्रवीण कुमार ने सभी को चुनाव चिंह वितरित किया। इसके बाद से ही चुनावी मैदान के प्रत्याशी अपने प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।
1206 सदस्य 18 मार्च को तय करेंगे इन 26 प्रत्याशियों की किस्मत
बस्तर परिवहन संघ में 1206 सदस्य हैं। जों चुनावी मैदान में खड़े 26 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। बुधवार की शाम से ही प्रचार-प्रसार पूरा हो चुका है। अब 18 मार्च को वोटिंग के बाद बीपीएस की नई कार्यकारिणी का चेहरा साफ हो पाएगा।
6 लोगों ने नाम लिया वापस : बस्तर परिवहन संघ के चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए 36 लोगों ने फार्म खरीदे थे। जिसमें से 34 लोगों ने ही नामांकन फार्म जमा किया था। बुधवार को छह लोगों ने नाम वापस लिया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए ओंकार सिंह जायसवाल, बंसी सिंहा और उपाध्यक्ष के लिए अरूण त्रिपाठी व सत्यनारायण यादव शामिल थे। वहीं सचिव पद के लिए मलकीत सिंह कोणा और सहसचिव पद के लिए अरविंद यादव ने अपना नाम वापस लिया।
अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी सहित अन्य
अध्यक्ष : मलकीत सिंह गैदू – प्रदीप पाठक – महेंद्र सिंह नयन
उपाध्यक्ष 1 : राजीव शर्मा – गोपेंद्र चौहान – प्रीतपाल सोढ़ी
उपाध्यक्ष 2 : गुरुनाम सिंह – अमित तिवारी – जगजती सिंह जग्गा
सचिव : शक्ति सिंह चौहान – चिंतामणी पांडे – राजेश झा
सह सचिव 1 : जितेंद्र मिश्रा – जितेंद्र यादव – कलविंदर सिंह सजु – राज मनीष ठाकुर, संजय शर्मा
सह सचिव 2 : देवेंद्रर सिंह – राजेंद्र जायसवाल – भीम सिंह ठाकुर – पी दंतेश्वरी राव
कोषाध्यक्ष 1 : विजय विश्वकर्मा – दीपचंद झबर – अनिल सिंह – शिरीष जैन, अमरजीत सिंह
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो