scriptबीजापुर में सहायक आरक्षक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस ने जताई नक्सली वारदात की आशंका | Chhattisgarh Police Assistant constable killed by axe in Bijapur | Patrika News

बीजापुर में सहायक आरक्षक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस ने जताई नक्सली वारदात की आशंका

locationबीजापुरPublished: Aug 24, 2020 10:03:15 am

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले में अज्ञात हमलावरों ने दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक साप्ताहिक बाजार में सहायक आरक्षक सुरेश कुमरे की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई।

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर (Bijapur) जिले में अज्ञात हमलावरों ने दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक साप्ताहिक बाजार में सहायक आरक्षक सुरेश कुमरे की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई।
अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर जवान को मौत के घाट उतार दिया। सहायक आरक्षक की हत्या पर नक्सली वारदात की आशंका जताई जा रही है। घटना की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की है।
दरअसल, यह घटना बीजापुर जिले के कुटरु इलाके की है। जानकारी के अनुसार सहायक आरक्षक सुरेश कुमरे साप्ताहिक बाजार में खरीददारी कर रहा था तभी अचानक ग्रामीण वेशभूषा में अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।
ताबड़तोड़ वार से सहायक आरक्षक वहीं गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस ने सहायक आरक्षक की हत्या पर नक्सली वारदात की आशंका जताई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो