scriptछत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, मुखबिरी का था शक | Congress Worker Killed by Naxalite in Bijapur Chhattisgarh | Patrika News
बीजापुर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, मुखबिरी का था शक

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर में नक्सलियों ने धारदार हथियार से (Naxalite Killed Congress Worker) कांग्रेस वर्कर की हत्या कर दी। उन्हें शक था कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुखबिरी करता है।

बीजापुरMay 26, 2019 / 12:28 pm

Anjalee Singh

congress worker killed

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, मुखबिरी का था शक

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने धारदार हथियार से (congress worker killed )कांग्रेस वर्कर की हत्या कर दी। उन्हें शक था कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुखबिरी करता है। नक्सलियों ने घर से कुछ दूर लेजाकर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। बीजापुर एसपी गोवर्धन ठाकुर ने इसकी पुष्टि कर दी है।

नक्सली मुखबिरी के शक में आए दिन मासूम ग्रमीणों की भी हत्या करते रहे है। अभी कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भी सुरक्षाबलों ने IED’s बरामद किए गए थे। नक्सली यहां गढ़चिरौली जैसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में थे।


इससे पहले भी लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों (Naxalite Killed Congress Worker)में जमकर उत्पात मचाया था। अलग-अलग इलाकों में हुई वारदातों में दंतेवाड़ा के विधायक भीमा मंडावी की भी मौत हो गई थी। मंडावी बस्तर संभाग में भाजपा के इकलौते विधायक थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो