मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय बीजापुर में 168वी सीआरपीएफ बटालियन के हेड क्वाटर में पदस्थ जवान सुरजीत चंद्र रॉय ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके से कोई सुसाइड नोट या चि_ी नहीं मिलने से आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो पाया है। मृतक सुरजीत चंद्र रॉय वेस्ट बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है।
कहीं कही खबरें यह भी चल रही है कि, जवान ने खुद के सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है और कही यह भी कि, जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जिला मुख्यालय बटालियन के कमांडेंट विनय चौधरी ने बताया कि, जवान ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली है। पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कारण साफ हो पाएगा।