scriptव्हाट्सएप में अश्लील वीडियो के नाम पर की दस लाख की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Fraud of one million chhattisgarh Fraud Case bijapur news | Patrika News

व्हाट्सएप में अश्लील वीडियो के नाम पर की दस लाख की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationबीजापुरPublished: Apr 29, 2023 02:15:38 pm

Submitted by:

Sucheta Markam

Chhattisgarh Fraud Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। लोकलाज का भय दिखा कर स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी से करीब दस लाख रुपए की ठगी करने वाला आखिर साइबर सेल के कड़ी मेहनत से पुलिस के गिरफ्त में आ गया।

व्हाट्सएप में अश्लील वीडियो के नाम पर की दस लाख की ठगी

पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Fraud Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से ठगी का मामला प्रकाश में आया है। लोकलाज का भय दिखा कर स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी से करीब दस लाख रुपए की ठगी करने वाला आखिर साइबर सेल के कड़ी मेहनत से पुलिस के गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने उसे जगदलपुर से चार मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 30 मार्च 2023 को कुटरू निवासी स्वास्थ्य कर्मी द्वारा थाना कुटरू में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि माह नवम्बर 2022 को उसके मोबाईल पर अज्ञात नम्बर से व्हाट्सएप कॉल आया। जिसे रिसिव नही किये जाने से आवश्यक कार्य होना बताकर वीडियो कॉल रिसिव करने को कहा गया। वीडियो कॉल रिसिव करने पर न्यूड विडियो दिखने से तुरंत वीडियो कॉल काट दिया गया। जिसके बाद अज्ञात लोगो के द्वारा मेरे चेहरे को जोड़ कर मार्फ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए मुझसे पैसे की मांग की गई लोकलाज के भय से 31 दिसंबर 2022 से 22 फरवरी 2023 तक कुल दस लाख अट्ठारह हजार नौ सौ रूपये ऑनलाईन आरोपी द्वारा दिए गए नंबर मे जमा कराया गया।


यह भी पढ़ें: Dantewada Naxal Attack: पुलिस ने हमले में शामिल 9 नक्सली लीडरों पर दर्ज की FIR, दो गिरफ्तार

 

 

रिपोर्ट पर थाना कुटरू में अपराध क्रमांक 04/2023 धारा 420 भादवि 67;घद्ध आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, एएसपी चन्द्रकांत गवर्ना के मागर्दशन में एसडीओपी कुटरू विकास पाटले एवं थाना प्रभारी कुटरू के माध्यम प्राप्त प्रतिवेदन के माध्यम से आरोपी द्वारा प्रयुक्त नम्बरों से लिंक एकाउंट एवं कॉल डिटेल निकाले गये। जिस पर नम्बर धारक आरोपी दीपक कुमार सिंह पिता सत्येन्द्र सिंह उम्र 29 वर्ष पता ग्राम सिमली नवी नगर औरगांबाल बिहार हाल. मुंबई फ्लैट नम्बर 03 शांति सदन कोपर खैराने थाणें नवी मुंबई का होना पाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी द्वारा घटना के बाद लगातार अपने लोकेशन बदल कर लुक छिप रहा था। 25 अप्रैल 2023 को लोकेशन मिलने के बाद थाना कुटरू एवं सायबर सेल बीजापुर की संयुक्त टीम द्वारा घटना के फरार आरोपी को जगदलपुर से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से चार नग मोबाइल एवं अन्य दस्तावेज जप्त किये गए। मामले में सायबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र कंवर, एएसआई नितेश पाण्डे, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मरकाम, योगेश्वर कपूर एवं मतीन खान थाना कुटरू की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी दीपक को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर पेश कर जेल भेजा गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो