बीजापुर

शादी के 7 महीने बाद पति का सामने आया खौफनाक चेहरा, इतनी सी बात पर बीवी की ले ली जान

पत्रकार वार्ता में नगरनार टीआई एमन साहू, कोतवाली टीआई धनंजय सिन्हा मौजूद थे।

बीजापुरMar 20, 2019 / 01:47 pm

चंदू निर्मलकर

शादी के 7 महीने बाद पति का सामने आया खौफनाक चेहरा, इतनी सी बात पर बीवी की ले ली जान

जगदलपुर. बस्तर संभाग के नगरनार से लगे करनपुर में हुई महिला आरक्षक की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला का हत्यारा कोई नहीं बल्कि उसका पति ही है। शादी के महज 7 महीने बाद दोनों के बीच शुरू हुई अनबन को खत्म करने पति ने महिला की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने बताया कि पैक किए हुए सामान को बिखेर दिया था। जब नहीं मानी तो गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी 204 कोबरा बटालियन में था।
आरोपी गुरवीर सिंह (25) को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। उसने अपनी पत्नी अनुप्रिया (23) की गला घोटकर हत्या की थी। पीएम रिपोर्ट में गला दबाने की बात सामने आई है। साक्ष्य छिपाकर वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। सीएसपी हेमसागर सिदार ने प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा किया।
मालूम हो कि नगरनार थाने में आरोपी गुरवीर ने पुलिस के सामने पत्नी की संदिग्ध मौत होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले को छानबीन में लिया। इसके बाद ओरापी का बयान हुआ। यहीं से उसने कहानी बनानी शुरू की और पुलिस को बताया कि 16 मार्च की रात दोनों के बीच विवाद के बाद रात लगभग 11 बजे उसकी पत्नी अनुप्रिया बेडरूम में दरवाजा बंद कर सो गई और वह दूसरे कमरे में सो गया।
 

जब सुबह सवा 6 बजे जागा और पत्नी के रूम में गया तो दरवाजा बंद पाया। आवाज देने से नहीं जागने और दरवाजा नहीं खोलने पर पीछे की ओर जाकर खिड़की का जाली चीरकर दरवाजा खोला, देखा तो अनुप्रिया बेड के नीचे पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी। तब उसने मौत की जानकारी बीएचएम मेजर अंजनी कुमार चौबे को दी।

पुलिस ने इस बयान के उलट मामले की जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया। रिपोर्ट आते ही आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई तब उसने अपने पिछले बयान के विपरित जाकर हत्या की बात कबूल ली। पत्रकार वार्ता में नगरनार टीआई एमन साहू, कोतवाली टीआई धनंजय सिन्हा मौजूद थे।

पीएम में ‘थ्रोटलिंग होमोसाइडल’ का जिक्र
पुलिस ने शव के पंचनामा की कार्रवाई कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा था। पीएम रिपोर्ट 18 मार्च को प्राप्त हुई। रिपोर्ट में ‘थ्रोटलिंग होमोसाइडल’ जिक्र था। इससे गला घोटकर हत्या करना साबित हुआ। नगरनार थाना प्रभारी एमन कुमार साहू ने बताया आरोपी के विरुद्ध धारा 302, 201 के तहत हत्या का मामला पंजीबद्ध किया है। प्रार्थी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद जेल दाखिल किया गया है।

शादी को सात माह ही हुए थे, दोनों यूपी के
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी यूपी के रहने वाले थे। इनकी शादी को लगभग सात माह ही हुए थे। अनुप्रिया गौतम की शादी गुरवीर सिंह (23) के साथ सामाजिक रिति रिवाज से हुई थी। दोनों करनपुर के शासकीय आवास गृह में एक साथ रहते थे। पुलिस को आरोपी गुरवीर ने बताया था कि उसकी बीजापुर में चुनाव ड्युटी लगी थी। 16 मार्च की रात को उसने रवानगी के लिए सामान पैक किया था। जिस पर अनुप्रिया नाराज हो गई और पैक किया हुआ सारा सामान बिखेर दिया। दोनों में धक्का-मुक्की हुई। अगली सुबह अनुप्रिया का शव पुलिस ने बरामद किया था।

Home / Bijapur / शादी के 7 महीने बाद पति का सामने आया खौफनाक चेहरा, इतनी सी बात पर बीवी की ले ली जान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.