शास्त्रों में बताया गया है कि अगर हम कोई काम गलत तरीके या फिर गलत समय में करते है तो उसका फर्क हमारी आने वाली जिंदगी में अधिक पडता है। अगर हम अपने घर में शांति, समृद्धि चाहते है, तो हर काम सही समय में करें।
गलत समय में किया गया हर काम आपके लिए अशुभ हो सकता है। इसी तरह शाम के समय ऐसे काम नहीं करना चाहिए जिससे कि आपके देवी-देवता आपसे अप्रसन्न हो जाए। जानिए ऐसे कौन से काम है जो शाम के समय नहीं करना चाहिए।
अगर आप शाम (evening) के समय तुलसी के पास दीपक जलाते है जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है, लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि शाम को तुलसी को न छूना चाहिए न इसकी पत्ती तोड़नी चाहिए और न ही तुलसी पर जल चढाना चाहिए। जल चढाने का सबसे अच्छा समय सुबह का है।
शाम के समय कभी भी सोना नही चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आलस्य बढेगा और आप बीमारियों को दावत देगे। फिर गर्भवती महिलाओं, बीमार व्यक्ति और बुजुर्ग को ही शाम के समय आराम या सोना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार शाम के समय घर की साफ-सफाई नही करनी चाहिए न ही घर का कूड़ा शाम को बाहर फेकना चाहिए, ऐसा करने से आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाएगी जिससे आपके घर में दरिद्रता का वास हो जाएगा। इसलिए शाम होने से पहले घर को साफ कर लेना चाहिए।
कभी भी शाम के समय गुस्सा नही करना चाहिए, क्योंकि शाम के समय लक्ष्मी जी धरती का भ्रमण करती है। अगर आप उस समय गुस्सा करेगे तो वो आपके घर नही आएगी जिससे आपके घर में दरिद्रता आएगी।
मान्यताओं के अनुसार शाम के समय खाना नही खाना चाहिए ,क्योंकि इससे आपको पेट से संबंधित बीमारियों हो सकती है। इसलिए शाम ढलने से पहले खाना खा लेना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार शाम के समय कभी नही पढ़ना चाहिए, इससे विद्या का अपमान होता है। आप सुबह या रात के समय पढ़ाई कर सकते है।
शास्त्रों के अनुसार शाम के समय कभी नही पढ़ना चाहिए, इससे विद्या का अपमान होता है। आप सुबह या रात के समय पढ़ाई कर सकते है।