scriptमाओवादियों ने साप्ताहिक बाजार में जवानों पर किया हमला, दो माओवादी घायल | Maoists attack on jawans in weekly market, two Maoists injured | Patrika News

माओवादियों ने साप्ताहिक बाजार में जवानों पर किया हमला, दो माओवादी घायल

locationबीजापुरPublished: Oct 14, 2018 10:12:38 am

Submitted by:

Badal Dewangan

चेरपाल बाजार की सुरक्षा में तैनात जवानों पर किया हमला, एक जवान व दो माओवादी घायल

दो माओवादी घायल

माओवादियों ने साप्ताहिक बाजार में जवानों पर किया हमला, दो माओवादी घायल

बाकी माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग निकले
एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि चेरपाल साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा दे रहे एक जवान पर माओवादियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, इसमें वह जवान घायल हो गया। इधर हमला कर भाग रहे मोओवादियों पर जवानों ने भी तुरंत फायरिंग की, इसमें दो लोग घायल हो गए, वहीं बाकी माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जब जवानों ने मौके की सर्चिंग की तो वहां से दो माआेवादी घायल अवस्था में मिले, जिन्हें जवानों ने बिना देर किए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बीजापुर एसपी मोहित गर्ग भी देर शाम अस्पताल पहुंचे और घायल जवान का हाल-चाल जाना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो