scriptBreaking : नक्सलियों ने गंगालूर के दो प्रमुख लोगों को बंधक बना ले गए अपने साथ, कारण अज्ञात | Maoists took hostages of two major people of Gangalur with them | Patrika News

Breaking : नक्सलियों ने गंगालूर के दो प्रमुख लोगों को बंधक बना ले गए अपने साथ, कारण अज्ञात

locationबीजापुरPublished: Nov 05, 2018 10:35:46 am

Submitted by:

Badal Dewangan

सुबह इसकी जानकारी मिलने पर अपहृत ग्रामीणों को ढूंढने गांव के लोग जंगल की ओर गए हैं। चुनाव के दौरान इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत है।

बंधक बना ले गए अपने साथ

Breaking : नक्सलियों ने गंगालूर के दो प्रमुख लोगों को बंधक बना ले गए अपने साथ, कारण अज्ञात

बीजापुर. बीजापुर के अंदरूनी इलाके में नक्सलियों ने चुनाव में सेंध लाने की कोशिश की है। ग्रामीणों को डराने के लिए नक्सलियों ने फिर दो ग्रामीणों को अगवा कर अपने साथ ले गए है। बताया जा रहा है बीती रात इस वारदात को नक्सलियों ने अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गंगालूर पंचायत के बद्देपारा के दो ग्रामीणों को माओवादियों ने अगवा कर अपने साथ ले गए है।। बताया जा रहा है कि बीती रात नक्सली इन्हें बंधक बनाकर अपने साथ ले गए हैं। हालांकि, अभी इस वारदात के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। कि किस कारण वश नक्सली इन दो ग्रामीणों को अपने साथ ले गए है। जिन दो लोगों के अपहरण की खबर आ रही है ये गांव के प्रमुख लोगों में शामिल बताए जा रहे हैं। यहां से 22 किमी दूर गंगालूर पंचायत के नदी पार बसे गांव बद्देपारा में नक्सली रविवार की रात आ धमके और ग्रामीण सोनू व लमड़ी को अपने साथ ले गए। सुबह इसकी जानकारी मिलने पर अपहृत ग्रामीणों को ढूंढने गांव के लोग जंगल की ओर गए हैं। चुनाव के दौरान इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत है।

मतदान करने नदी पार गंगालूर के प्रमुख बस्ती में आते है
गौरतलब है कि इस गांव में पंद्रह साल पहले स्कूल का संचालन होता था। नक्सलियों ने स्कूल भवन को तोड़ दिया। इसके बाद से स्कूल का संचालन भी बंद हो गया है। गांव के लोग मतदान करने नदी पार गंगालूर के प्रमुख बस्ती में आते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो