scriptCAF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग, मौके पर एक जवान की मौत, दो गंभीर | Soldier Firing on colleagues at CAF camp bijapur, Jawan died | Patrika News

CAF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग, मौके पर एक जवान की मौत, दो गंभीर

locationबीजापुरPublished: Feb 02, 2020 02:04:18 pm

Submitted by:

CG Desk

फायरिंग करने वाला जवान गंभीर रूप से घायल, एक जवान बीच-बचाव करते समय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवानों को जिला अस्पताल लाया गया। घटना फरेसगढ़ थाना क्षेत्र की है।

CAF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग, मौके पर एक जवान की मौत, दो गंभीर

CAF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग, मौके पर एक जवान की मौत, दो गंभीर

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के सुदूर क्षेत्र स्थित सीएएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के कैंप में शनिवार देर शाम एक जवान ने आपसी विवाद के बाद साथी जवानों पर फायरिंग झोंक दी। इसके बाद खुद को गोली मार ली। घटना में एक जवान की मौत हो गई। वहीं फायरिंग करने वाला जवान गंभीर रूप से घायल है। एक जवान बीच-बचाव करते समय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है।घायल जवानों को जिला अस्पताल लाया गया। घटना फरेसगढ़ थाना क्षेत्र की है।
बस्तर आइजी सुंदरराज पी ने बताया कि कैंप में तैनात जवान दयाशंकर शुक्ला का उसके साथी जवान रविरंजन से कुछ विवाद हुआ था। विवाद क्या था यह अभी पता नहीं चला है। मामूली बात पर तैश में आकर दयाशंकर ने रविरंजन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना में बीचबचाव करने गए जवान मोहम्मद आरिफ के पैर में गोली लगी है। इस घटना में रविरंजन की मौत हो गई है, जबकि दयाशंकर का जबड़ा गोली से उड़ गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो