26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगा पार से चारा नाव में चारा लेकर आ रहे थे 27 लोग, अचानक हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख पुकार

राहत एवं बचाव कार्य में जुटी पीएसी की टीम ने 14 लगों को बचाया। 11 लोग अभी भी लापता।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Aug 2018, 8:44 PM IST

bijnor boat hadsa

गंगा पार से चारा नाव में चारा लेकर आ रहे थे 27 लोग, अचानक हुआ ऐसा हादसा कि मच गई चीख पुकार

बिजनौर। जिले के मंडावर इलाके में गंगा में अचानक पानी बढ़ जाने से पशुओं के लिए चारा ला रहे ग्रामीणों से भरी नाव पलटकर डूब गई। नाव में महिला व पुरुष सहित 27 लोग सवार थे। डीएम अटल कुमार राय के मुताबिक फिलहाल गंगा बैराज से एक महिला और एक पुरुष की लाश बरामद हुई है। साथ ही 14 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। साथ ही 11 लोग अभी लापता हैं। लापता सभी लोग एक ही गांव डैबलगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं घटना के समय नाव में सवार चश्मदीद सुरेश कुमार ने बताया कि तेज बहाव में 16 लोग तो किसी तरह तैरकर निकल आए, बाकी अभी लापता हैं।

यह भी पढ़ें-एक कोबरा सांप को मारा तो निकाल दूसरा, उसे मारा तो हुआ ऐसा कि कांप गई पुलिस वालों की रूह

घटना के बाद तहसीलदार धर्मेद्र कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरु कराया। ग्रामीणोें का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से राहत एवं बचाव कार्य शुरु कराने में काफी देर की गई। फिलहाल लोगों को तलाशने के लिए गंगा बैराज और गांव रावली में दो अलग-अलग मोटर बोट पीएसी के गोताखोरों के साथ पानी में उतारी गई हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए मुरादाबाद से पीएसी का दल घटनास्थल पर पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब शाम 6 बजे एनडीआरएफ की टीम गाजियाबाद से निकल चुकी है और एयर फोर्स से सहायता के लिए उच्च अधिकारियों से भी वार्ता चल रही है।

यह भी पढ़ें-मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं को यूपी पुलिस कुछ इस तरह दिलाएगी निजात

यह भी देखें-गंगा में नाव पलटी तो ऐसे मची चीख-पुकार

दरअसल मंडावर इलाके के डैबल गढ़ व राजरामपुर गांव के 27 ग्रामीण नाव में सवार होकर गंगा के उस पार से पशुओं का चारा लेकर इस पार आ रहे थे। अचानक गंगा में पानी बढ़ जाने से नाव असन्तुलित होकर पलट गई। जिससे नाव में सवार 27 लोग बह गए। खबर लिखे जाने तक डीएम के मुताबिक 14 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 11 लोग अभी तक लापता हैं। इससे पहले ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर जिला प्रशासन तो मौजूद है, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य के लिए इनके पास कोई इंतजाम नहीं है।