scriptaccused escaped from police custody in Bijnor arrested by police | Bijnor: पुलिस कस्टडी से भागा छेड़छाड़ का आरोपी, 2 घंटे बाद पुलिस ने किया अरेस्ट, छूटे पसीने | Patrika News

Bijnor: पुलिस कस्टडी से भागा छेड़छाड़ का आरोपी, 2 घंटे बाद पुलिस ने किया अरेस्ट, छूटे पसीने

locationबिजनोरPublished: Sep 21, 2023 07:16:31 am

Submitted by:

Mohd Danish

Bijnor News: बिजनौर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब छेड़छाड़ के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस कोर्ट ले जा रही थी। पुलिस की गाड़ी का टायर पंचर होने की वजह से आरोपी कस्टडी से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस आरोपी को अरेस्ट कर सकी।

accused escaped from police custody in Bijnor arrested by police
Bijnor: पुलिस कस्टडी से भागा छेड़छाड़ का आरोपी, 2 घंटे बाद पुलिस ने दोबारा किया अरेस्ट
Hindi News Bijnor: आपको बताते हैं कि पूरा मामला आखिर है क्या? तो बता दें कि घटना बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-74 स्थित मनोकामना मंदिर के पास की है। बुधवार दोपहर को रेहड़ थाने में दर्ज छेड़छाड़ पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी मनु कुमार पुत्र पुन्नी को अरेस्ट कर पुलिस गाड़ी से कोर्ट ले जा रही थी। पुलिस की गाड़ी जैसे ही शेरकोट थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 74 पर स्थित मनोकामना मंदिर के पास पहुंची तभी पुलिस की गाड़ी में पंचर हो गया। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी मनु पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। बस फिर क्या था इस घटना से पुलिस कर्मियों के शरीर में बिजली दौड़ गई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.