scriptदरोगा के बाद कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या के पीछे सामने आ रही बड़ी वजह | After Daroga suicide Constable shot himself, major reason behind | Patrika News

दरोगा के बाद कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, आत्महत्या के पीछे सामने आ रही बड़ी वजह

locationबिजनोरPublished: Aug 16, 2019 11:30:26 am

Submitted by:

Ashutosh Pathak

यूपी पुलिस के जवान ने की आत्महत्या
सरकारी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली
सिपाही खुदकुशी मामले में पुलिस जांच में जुटी

 

bijnor
बिजनौर। यूपी पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां एक ओर यूपी पुलिस के दरोगा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली वहीं बिजनौर में भी एक सिपाही की खुदकुशी का मामला सामने आया है। सिपाही ने सरकारी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं एक के बाद एक इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबाकि थाना कोतवाली शहर बिजनौर के कलेक्ट्रेट परिसर ईवीएम सुरक्षा में तैनात एक सिपाही अंकुर राणा ने सरकारी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली मारने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में भर्ती सिपाही ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने सिपाही के शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। इस घटना की सूचना पुलिस ने मृतक सिपाही के घर वालों को दे दी है।
ये भी पढ़ें : BIG BREAKING: दरोगा ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

एसपी संजीव त्यागी ने इस घटना को लेकर बताया कि सिपाही अंकुर राणा बागपत जिले का रहने वाला था और कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात था। लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक से सिपाही ने खुद को सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं अभी तक पता चला है कि गुरुवार को सिपाही ने अपने परिवार वालों से बात की थी। जिसके बाद से वह काफी परेशान था। तनाव के कारण सिपाही की आत्महत्या का मामला संज्ञान में आया है, हालाकि फिर भी पुलिस सिपाही का पोस्टमार्टम करा के जांच में जुट गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो