भाभी की मांग में सिंदूर भरकर जिसने किया साथ निभाने का वादा, उसी ने दी मौत
बिजनोरPublished: Jan 10, 2023 02:41:46 pm
विधवा भाभी की मांग में सिंदूर भरकर जिसने साथ निभाने का वादा किया था। वहीं देवर उसका कातिल बन गया। हत्या के बाद आरोपी ने थाने में सरेंडर कर दिया।


पत्नी की हत्या के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
बिजनौर जिले के स्योहारा कस्बे में शक ने एक हंसते- खेलते परिवार की खुशियां को उजाड़ दिया। विधवा भाभी की जिंदगी संवारने वाले देवर ने उनकी हत्या कर दी।
ये है मामला वर्ष 2017 में महिला प्रियंका की शादी दीपक पुत्र सोमपाल के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद प्रियंका को एक पुत्र हुआ। दीपक और प्रियंका के बीच अनबन हो गई। जिसके बाद दीपक ने रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। दीपक की मौत के बाद प्रियंका ने अपने देवर जॉनी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी।