इस घटना के बाद घर पहुँची मृतका की मां आदेश ने बताया कि वह घटना वाले दिन अपने पीहर ग्राम तेलीपुरा जिला अमरोहा गई हुई थी। जहां बच्चों का फोन पहुंचा कि मां राधिका मर गई है। उसने घटनास्थल पर आकर देखा तो राधिका के कपड़े तथा बिस्तर खून में सने हुए थे। मृतिका की बड़ी बहन रौनक और उसके भाई ने सीओ सिटी बिजनौर महेश कुमार को बताया कि बीती रात उसके पिता गुरमेर सिंह ने राधिका के साथ बुरा काम किया। फिर रात में ही उसे मारकर नहर में डाल दिया। मृतका की मां आदेश ने बताया कि उसका पहला पति सोमपाल करीब 14 वर्ष पूर्व मर गया था। तभी उसके भतीजे गुरुमेर सिंह से उसने शादी कर ली थी। गुरमेर सिंह के तीन बच्चे पहली पत्नी से थे तथा चौथा उससे पैदा हुआ था। उसने बताया की गुरमेर सिंह शराबी झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है। इस घटना के बाद मृतका और उसके भाई बहन का रो रोकर बुरा हाल है।
इस पूरे मामले पर सीओ सिटी महेश कुमार ने बताया कि आरोपी गुरमेर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर धारा 376, 302, तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मृतक बच्ची के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया गया है।