scriptBig Breaking: मायावती का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने के सवाल पर इस बसपा सांसद ने दिया बड़ा बयान | Bijnor BSP MP Malook Nagar Comment Over BJP Joining Rumours | Patrika News

Big Breaking: मायावती का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने के सवाल पर इस बसपा सांसद ने दिया बड़ा बयान

locationबिजनोरPublished: Aug 20, 2019 02:22:13 pm

Submitted by:

sharad asthana

खास बातें-

Samajwadi Party के तीन पूर्व सांसद हाल ही में शामिल हो गए थे भाजपा में
लोकसभा चुनाव में बसपा ने सपा और रालोद के साथ मिलकर लड़ा था चुनाव
उत्‍तर प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव

malook nagar
नोएडा। हाल ही में समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के तीन पूर्व सांसद भाजपा में शामिल हो गए थे। अब चर्चा चल रही है कि बहुजन समाज पार्टी ( BSP ) के भी कुछ सांसद मायावती का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) में शामिल हो सकते हैं। इनमें से बिजनौर के सांसद मलूक नागर का नाम भी चर्चा में है। इस बारे में जब मलूक नागर से बात की गई तो उन्‍हाेंने इसे अफवाह बताया।
यह भी पढ़ें

कल होगा योगी के मंत्रिमंडल का विस्‍तार, इन विधायकों के पास पहुंचेगा फोन, मंत्री बनना लगभग तय

उपचुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने सपा और रालोद के साथ मिलकर गठबंधन गनाया था। इसका बसपा सुप्रीमो मायावती को काफी फायदा भी मिला था। बिजनौर में बसपा के मलूक नागर, नगीना से गिरीश चंद, सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान और अमरोहा से कुंवर दानिश अली ने विजय हासिल की थी। इनमें से मलूक नागर की गिनती पहले चरण के सबसे अमीर प्रत्‍याशियों में भी हुई थी। अब उत्‍तर प्रदेश की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। बसपा ने इसमें अकेले मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए पार्टी कई सीटों पर प्रभारी भी नियुक्‍त कर चुकी है। भाजपा भी उपचुनाव के लिए तैयारियों में जुट गई है।
यह भी पढ़ें

आजम खान हुए अकेले, इस करीबी ने साथ छोड़ बीजेपी से जोड़ा नाता

यह है चर्चा

वहीं, उपचुनाव से पहले भाजपा सपा के पूर्व सांसद नीरज शेखर, सुरेंद्र नागर और संजय सेठ को अपनी पार्टी में शामिल करा चुकी है। इनमें से भाजपा ने नीरज शेखर को राज्‍यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्‍मीदवार बनाया है जबक‍ि सुरेंद्र नागर और संजय सेठ को आगामी उपचुनाव में मौका मिल सकता है। अब चर्चा चल रही है कि भाजपा कुछ बसपा सांसदों को तोड़ने की तैयारी में है। इसके लिए वेस्‍ट यूपी के एक सांसद को जिम्‍मा सौंपा गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सुरेंद्र नागर बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर के भाई हैं। इससे यह चर्चा भी चली कि मलूक नागर भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस बारे में मलूक नागर ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वह बसपा नहीं छेड़ रहे हैं। यह बस एक अफवाह है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो