script

बड़ी खबर: मायावती ने आजम खान की करीबी इस नेता को पार्टी से निकाला, ज्‍वाइन करेंगी सपा!

locationबिजनोरPublished: Sep 21, 2019 04:06:27 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

21 अक्टूबर को उत्‍तर प्रदेश की 11 सीटों पर होंगे उपचुनाव
आंवला सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं रुचि वीरा
अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का लगा आरोप

ruchi_veera1.jpg
बिजनौर। उत्‍तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। इन सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबक‍ि 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि उपचुनाव में वोटिंग से पहले पूर्व विधायक वापस सपा ज्‍वाइन कर सकती हैं।
सपा के टिकट पर लड़ा था पिछला विधानसभा चुनाव

पूर्व विधायक रुचि वीरा ने 2017 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। लोकसभा चुनाव से पहले वह बसपा में शामिल हो गई थीं। इसके बाद हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनको पार्टी से निकाल दिया है। उन पर अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगा है। बसपा जिलाध्‍यक्ष राजेंद्र कुमार का कहना है क‍ि इन आरोपों की छानबीन करने के बाद कार्रवाई हुई है।
यह भी पढ़ें

बड़ी खबर: Upchunav को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, इतनी EVM का होगा इस्‍तेमाल

यह है वजह

रुचि वीरा सपा के टिकट‍ पर बिजनौर से विधायक रह चुकी हैं। उन्‍होंने 2014 के उपचुनाव में बाजी मारी थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले वह बसपा में शामिल हो गई थीं। उनको बिजनौर से टिकट मिला लेकिन बाद में टिकट काट दिया गया। फिर उनको आंवला से टिकट दिया गया लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। सूत्रों के मुताबिक, रुचि वीरा पिछले दिनों में वह बिजनौर में वैश्‍य सम्‍मेलन में शामिल हुई थीं। इसमें कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आजम खान की करीबी रह चुकीं रुचि वीरा रामपुर उपचुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की योजना बना रही हैं। इन्‍हीं बातों को लेकर बसपा हाईकमान ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। वहीं, कयास लगाए जा रहे हैं कि अब वह वापस सपा ज्‍वाइन कर सकती हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

ट्रेंडिंग वीडियो