scriptCorona news update कोरोना वायरस से दूल्हे की मौत परिवार में मचा कोहराम | Corona news update The groom dies of corona after marriage | Patrika News

Corona news update कोरोना वायरस से दूल्हे की मौत परिवार में मचा कोहराम

locationबिजनोरPublished: May 01, 2021 06:17:05 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Corona news update शादी के बाद घर लौटे दूल्हे की रात में ही तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए जहां कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने पर दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कर कर लिया गया जहां अगले दिन उसकी मौत गई।

groom.jpg

bijor news in hindi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बिजनौर. शादी के बाद after marrige घर लौटे दूल्हे Groom की कोरोना वायरस /strong> Corona virus से मौत हो गई जिसके बाद से दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के बाद घर लौटे दूल्हे को रात में बुखार आ गया था। बुखार आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दूल्हे अर्जुन ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। यह खबर जैसे ही नई नवेली दुल्हन को मिली तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। दूल्हे की मौत से शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गई है।
यह भी पढ़ें

किसी भी बीमारी के लिए इस नंबर पर करें कॉल, डॉक्टर फ्री में करेंगे मदद

Corona news update यह घटना बिजनाैर के मोहल्ला जाटान की है। यहीं के रहने वाले अर्जुन सिंह की शादी 25 अप्रैल को चांदपुर के कस्बा स्याऊ के रहने वाले बबली के साथ हुई थी। 25 तारीख को अर्जुन की बारात धूमधाम के साथ स्याऊ गई थी। दिन में पूरी धूमधाम से बारात की चढ़त हुई और उसके बाद जयमाला और फेरों की रस्में भी खुशी खुशी पूरी होने के बाद शाम को सात बजे के आसपास बारात को दुल्हन के साथ विदा कर दिया गया। बारात खुशी-खुशी बिजनौर पहुंच गई और दुल्हन का भी ससुराल पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत किया गया लेकिन उसी रात में दूल्हे अर्जुन को अचानक बुखार आया और जो बुखार बढ़ता चला गया। हालत अधिक बिगड़ने पर दूल्हे अर्जुन को तुरंत जिला सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पता में उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजेटिव आई तो दूल्हे को जिला अस्पताल के ही कोविड-19 वार्ड में भर्ती कर लिया गया लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ती चली गई।
यह भी पढ़ें

यूपी: कोरोना के कारण अपने हुए बेगाने, तो पुलिस मदद को आई आगे, शवों का कर रही अंतिम संस्कार

पड़ोसियों के अनुसार अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 29 अप्रैल को सवेरे दूल्हे अर्जुन की कोरोना के कारण मौत हो गई। दूल्हे की मौत का समाचार मिलते ही लड़की पक्ष और लड़के पक्ष में कोहराम मच गया और नई-नवेली दुल्हन पर भी गमों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस दूल्हे के साथ बबली ने जीवन-भर साथ निभाने के सपने देखे थे वह केवल 92 घंटे में ही चूर-चूर हो गए और वह जन्म-जन्म का साथ सिर्फ 92 घंटे तक ही चल पाया। इसके बाद बबली की भी हालत बिगड़ गई। फिलहाल कोरोना से हुई दूल्हे की मौत के बाद मोहल्ले में भी शोक का माहौल है और कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। परिजनों की भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की जा रही है कि कहीं वह भी कोरोना पॉजिटिव तो नहीं है। परिजनों के कोविड जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो