script

हैदराबाद कांड के बाद अब यहां जलता मिला अज्ञात शव, पुलिस को आग के पास मिली चौंकाने वाली चीज, देखें वीडियो

locationबिजनोरPublished: Dec 03, 2019 07:52:18 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
-शव की चिता से धुआं निकलते देख गांव बरारी के ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी
-पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया
-तब तक शव कंकाल में तब्दील हो चुका था

img-20191203-wa0044.jpg
बुलंदशहर। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर जलाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। वहीं अब बुलंदशहर में भी अज्ञात शव जलता मिलने से सनसनी फैल गई है। दरअसल, जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरारी के जंगल में एक अज्ञात शव को उपलों में जला दिया गया।
यह भी पढ़ें

मिड डे मील की दाल के साथ पका दिया चूहा, इसके बाद दिखा खौफनाक मंजर, देखें वीडियो

शव की चिता से धुआं निकलते देख गांव बरारी के ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। तब तक शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। लेकिन घटना के पास एक खाली बोतल पड़ी हुई। मिली अंदाजा लगाया जा रहा है कि जलाने से पहले इसी बोतल में कोई ज्वलनशील पदार्थ लाया गया होगा।
यह भी पढ़ें

हैदराबाद कांड के बाद बोलीं महिलाएं- ‘अब है आर-पार की लड़ाई, देश में हम नहीं सुरक्षित’

जिसको डालकर शव को जलाया गया है। पुलिस का दावा है कि शव की शिनाख्त कराने के लिए गुमशुदगी आसपास के क्षेत्र में नहीं मिली है। शव महिला का है या पुरुष का, इसके लिये कंकाल का डीएनए सैंपल लेकर जांच कराई जायेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो