जयपुर

उप निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा 13 व 14 को

बीकानेर. उप निरीक्षक से निरीक्षक के लिए पदोन्नति परीक्षा का नया टामटेबल
जारी कर दिया गया है। अब यह लिखित परीक्षा 13 व 14 फरवरी को जयपुर स्थित
राजस्थान पुलिस अकादमी में होगी। इस संबंध में राजस्थान पुलिस अकादमी के
प्राचार्य एवं उप निदेशक ओमप्रकाश ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जयपुरFeb 06, 2016 / 07:07 pm

Hem Sharma

बीकानेर. उप निरीक्षक से निरीक्षक के लिए पदोन्नति परीक्षा का नया टामटेबल जारी कर दिया गया है।

अब यह लिखित परीक्षा 13 व 14 फरवरी को जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में होगी।

 इस संबंध में राजस्थान पुलिस अकादमी के प्राचार्य एवं उप निदेशक ओमप्रकाश ने आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश में बताया है कि परीक्षा में तीन प्रश्न-पत्र होंगे। 13 फरवरी-16 को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक प्रथम, 14 फरवरी को सुबह दस से दोपहर एक बजे तक द्वितीय एवं दोपहर दो से शाम पांच बजे तक तृतीय प्रश्न-पत्र होगा।

 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 13 फरवरी की सुबह नौ बजे आरपीए जयपुर के मुख्य द्वार पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

गौरतलब है कि वर्ष 14-15 के लिए रिक्त पड़े निरीक्षक के 78 पदों पर विभागीय पदोन्नति की जानी है।

इसके लिए पूर्व में 30 व 31 जनवरी को जयपुर में लिखित परीक्षा होनी थी लेकिन उप निरीक्षक से निरीक्षण के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा पर राजस्थान उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी।


पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2011-12 में उपनिरीक्षक से निरीक्षक के लिए विभागीय पदोन्नति की थी। इसमें 38 उप निरीक्षक तो निरीक्षक बन गए लेकिन 10 रह गए। इन 10 उप निरीक्षकों ने हाईकोर्ट में रिट लगा दी थी कि नियुक्तियों का अभिनिर्धारण सही नहीं किया गया है।

 हाईकोर्ट ने 19 जनवरी को तारीख पेशी पर इस संबंध में जवाब मांगा और दो फरवरी तक का समय दिया था। तब तक वर्ष 2014-15 के 78 पदों पर परीक्षा नहीं करवाने के आदेश दिए थे।

 पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दो फरवरी को हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि रिट करने वाले पिटीशनर्स को एग्जाम में छूट देते हुए परीक्षा करवा ली जाए। रिजल्ट कोर्ट के आगामी आदेश के अधीन रहेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.