scriptअचानक जंगल से निकलकर किसानों के बीच पहुंच गया हाथी तो मचा हड़कंप- देखें वीडियो | elephant entered in village in bijnor | Patrika News

अचानक जंगल से निकलकर किसानों के बीच पहुंच गया हाथी तो मचा हड़कंप- देखें वीडियो

locationबिजनोरPublished: May 17, 2019 06:52:49 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

खेताें में काम कर रहे किसानाें ने डर की वजह से लगा दी थी दाैड़

news

अचानक जंगल से निकलकर किसानों के बीच पहुंचा गया हाथी तो मचा हड़कंप- देखें वीडियो

बिजनौर।जिले के मंडावली थाना क्षेत्र में आने वाले राहतपुर गांव में शुक्रवार सुबह जंगलों से निकल कर हाथी किसानों के बीच खेतों पहुंच गया। इससे हड़कंप मच गया। किसानों ने दौड़ लगाते हुए मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी, लेकिन घंटों बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ही हिम्मत दिखाकर फसल को नष्ट कर रहे, हाथी को जंगल की तरफ भगाने का प्रयास किया। इसमें पुलिस कामयाब भी रही। वहीं किसानों ने राहत की सास ली। हालांकि इसबीच ही खेत में पहुंचे हाथी ने किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया।
यह भी पढ़ें – सेना में शामिल होने का बेहतरीन अवसर, यूपी के इस जिले में 28 मई से होगी भर्ती रैली

पुलिस ने खेतों से जंगल के लिए खदेड़ा हाथी

दरअसल आमतौर पर पुलिस बदमाशों को पकडऩे का काम करती है, लेकिन मंडावली पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए शुक्रवार को खेतों से घुसे हाथी को वापस जंगल के खदेड़ दिया। दरअसल जंगली हाथी राहतपुर इलाके से कुछ दूरी पर स्थित जंगलों से निकलकर आबादी क्षेत्र में जा पहुंचा। यहां किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान जंगली हाथी के खेत में घुसने से किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने हाथी से बचने के लिए गांव की तरफ दौड़ लगा दी। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी। जब तक वन विभाग की टीम पहुंचती हाथी ने खेतों को काफी नुकसान पहुंचा दिया। जंगली हाथी ने किसानों के खेतों में घुसकर फसल को उजाड़ दिया।
यह भी पढ़ें – बॉक्सर की पिटाई से इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर की ये मांग- देखें वीडियो

नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

वहीं किसानों का आरोप है सूचना देने के घंटों बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके चलते सूचना पर आई मंडावली थाना पुलिस के जवानों ने ही हाथी को निकालने का साहस दिखाया। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को खेतों से निकलाकर वापस जंगलों में पहुंचा दिया। इसके बाद किसानों ने राहत की सास ली। इसके साथ ही पुलिस को धन्यवाद भी दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो