scriptबिजनौर में पुलिस के खिलाफ किसानाें का आंदाेलन, जेल भरने की चेतावनी | Farmers will protest against police in Bijnor, warning to fill jail | Patrika News

बिजनौर में पुलिस के खिलाफ किसानाें का आंदाेलन, जेल भरने की चेतावनी

locationबिजनोरPublished: Jul 03, 2020 05:13:25 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

बिजनाैर में किसानाें ने पुलिस कार्रवाई की मुकालफत करते हुए आस्तीनें चढ़ा ली हैं। किसानाें ने अब जेल भरों आंदाेलन की चेतावनी दी है।

screenshot_20200703_155747.jpg

kisan

बिजनौर ( bijnor news ) किसानों ने पुलिस ( Bijnor Police)
के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है। आराेप है कि पुलिस ने किसानाें के घर में जाकर ताेड़फाेड़ की है। दरअसल, पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह समेत 25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ किरतपुर थाने में धमकी देने के आरोप में मुकदमा लिखा था। आराेप है कि, अब इसी मामले में पुलिस ( up police ) घर पर जाकर लगातार तोड़फोड़ कर किसानों को परेशान कर रही है।
यह भी पढ़ें

महिला ने पति को भेजा ऐसा मैसेज, पार्लर में पहुंचा तो उड़ गए होश

इसी मामले काे लेकर किसानाें ने पुलिस के खिलाफ माेर्चा खोलने का मन बना लिया है। किसान ( kisan) अब पुलिस प्रशासन के खिलाफ जेल भरो आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर किसानों ने चमरोला के एक गांव में पंचायत भी बुलाई जहां खुले शब्दों में पुलिस के खिलाफ माेर्चा खाेलने का एलान कर दिया गया।
यह भी पढ़ें

Breaking: सिविल सेवा परीक्षा में असफल होने पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने की आत्महत्या

थाना किरतपुर में भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का एक वीडियो अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने के इंस्पेक्टर को एक मामले में धमकाते हुए वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए किरतपुर थाने में भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह व 25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ धमकी देने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने के आराेपों में मुकदमा दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें

Chinese खिलौनों को योगी सरकार ने दिया बड़ा झटका, जल्द बनाई जाएगी शानदार Toy City

प्रदेश युवा अध्यक्ष दिगंबर सिंह का आरोप है कि इस मुकदमें के बाद पुलिस लगातार किसानों के घर पर जाकर उन्हें परेशान कर रही है। सामान को भी पुलिस ने क्षति पहुंचाई है। किसान नेता का कहना है कि वह अपने घर पर हैं। पुलिस जहां कहेगी गिरफ्तारी के लिए आ जाएंगे। यह भी कहा कि, पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर किसान अब 9 जुलाई को जेल भरो आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। आराेप लगाया कि किसान अगर अपनी आवाज उठाता है ताे उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसे परेशान करने लगती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो