यह भी पढ़ें
बड़ी खबर: इस छोटी सी चूक के कारण भाजपा विधायक समेत चार लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत
बताया जा रहा है थानाध्यक्ष कमलापुर जिला सीतापुर ने सुबह करीब 6 बजे विधायक के घरवालों को सूचित किया कि सीतापुर रोड पर एक ट्रक से विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की फॉर्चूनर कार का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें लोकेंद्र की मौत हो गई है। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जैसे जमीन ही न रही और घर में चीख पुकार मच गई। इसके बाद सभी परिजन तुरंत सीतापुर के लिए रवाना हो गए। यह भी पढ़ें
सपा की लहर में भी भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे लोकेद्र सिंह
लोकेंद्र सिंह चौहान का राजनीतिक सफर बता दें कि नूरपुर विधानसभा से लोकेन्द्र सिंह चौहान ने पहली बार 2012 में भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद पार्टी ने फिर से विश्वास जताते हुए 2017 विधानसभा का चुनाव लड़ाया और इस बार लोकेंद्र चौहान ने सपा के प्रत्यासी नईमुल हसन को 12 हजार वोटों से हरा दिया था। इस सीट पर लोकेन्द्र सिंह चौहान मौजूदा विधायक थे। मृतक विधायक कॉलेज समय से ही विश्व हिंदू परिषद से जुड़े थे। इसके बाद उन्हें 2010 में बिजनौर का जिला अध्यक्ष भी बनाया गया था। लोकेंद्र के बड़े भाई सीपी सिंह ने बताया कि उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की है। लोकेन्द्र सिंह चौहान की शादी 15 साल पहले मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में हुई थी। लोकेंद्र के 2 बच्चे हैं जो देहरादून के एक निजी स्कूल में पढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें
मां को देखने के लिए फ्लैट की बालकनी से झांक रही 4 साल की बच्ची 10वीं मंजिल से गिरी, मौत
यह भी पढ़ें
यूपी पुलिस का खौफ: थाने पहुंचा कुख्यात, गिड़गिड़ाते हुए बोला- साहब गोली मत मारना
यह भी पढ़ें