जानकारी के अनुसार बिजनौर के नजीबाबाद डिपो की बस बिजनौर से नजीबाबाद जा रही थी। तभी सामने से आ रही उत्तराखंड की बस से आमने सामने की टक्कर हो गई। पता चला है कि घने कोहरे के कारण दोनों बसों में टक्कर हुई है। इस टक्कर में दोनों बस के ड्राइवर संदीप और प्रदीप गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें डॉक्टरों द्वारा मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं इस घटना में 5 से 6 यात्री भी घायल हुए हैं। इन सभी यात्रियों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
यह भी देखें: नन्हे मासूम बच्चे के मामले का पुलिस ने किया खुलासा यात्री अनीस अहमद ने बताया कि सुबह का वक्त होने के कारण बस में ज्यादा यात्री सवार नहीं थे। दोनों बसों में 12 से 15 यात्री सवार थे। जिनमें से 5 से 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बसों की टक्कर के बाद एक बस में आग भी लग गई। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं इस घटना को लेकर अस्पताल के डॉक्टर राम कुमार ने बताया कि अभी 5 से 6 यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं।