यह भी पढ़ें
Petrol Diesel की कीमतों में गिरावट जारी, लोगों को मिली बड़ी राहत
प्रेमपुर गांव में सोमवार रात करीब 9 बजे के एक गुलादर घर में घुस गया। उसी दौरान वह एक 2 वर्षीय मासूम बच्ची निशु को उठाकर ले जाने लगा। वह उसे घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक परिजनों ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। जिसके बाद गुलदार बच्ची को छोड़कर भाग गया। हालांकि इस दौरान बच्ची के घायल हो गई। उसके गले पर घाव के निशान हैं। घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उसके बाद गुलदार ने गीताराम के घर में घुस गया और 6 वर्षीय मासूम चेतन को खींचकर खेत में ले गया। काफी तलाशने के बाद मंगलवार सुबह 6 वर्षीय मासूम का शव मिला। घटना के बाद से ही घर में कोहराम मच हुआ है। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। लोगोंं का आरोप है कि जंगली जानवर से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। वन रेंजर गजेंद्र यादव ने बताया कि प्रशासन जंगली जानवर को गांवों में घुसने से रोकने के लिए प्रयासरत है।