scriptसौतेले पिता ने दोस्त से करवाया बेटे का अपहरण, वजह जान हैरान रह जाएंगे | Step father kidnapped his son by friend | Patrika News

सौतेले पिता ने दोस्त से करवाया बेटे का अपहरण, वजह जान हैरान रह जाएंगे

locationबिजनोरPublished: Aug 25, 2019 08:55:08 pm

Submitted by:

jai prakash

मुख्य बातें

सौतेले पिता ने करवाया बेटे का अपहरण
सम्पत्ति में वारिस न बन जाए इसलिए की ये घटना
पुलिस ने बच्चा बरामद कर मां को सौंपा

childe_recover_bijnor.jpg

बिजनौर: जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा आज पुलिस ने किया है। जिसमें एक महिला ने अपने बेटे के अपहरण की शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने आज बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया। जिसमें बच्चे के सौतेले पिता ने अपने दोस्त के जरिये बच्चा अपहरण करवाया था ताकि वो उसकी जायदाद में हिस्सा न ले सके। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तेज बारिश में पुलिस ने होटल में मारा छापा तो कमरों में इस हालत में मिले दर्जनभर युवक-युवतियां

इस वजह से करवाया अपहरण

एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ताजपुर में रहने वाले डेनिश ने पहली बीबी की मौत के बाद शबाना नामक महिला से दूसरी शादी की थी। शबाना के पास पहले से डेढ़ साल का बच्चा था। लेकिन दानिश उसे पसंद नहीं करता था। उसने अपने दोस्त जीशान के जरिये उसका अपहरण करवा दिया। लेकिन उसकी पत्नी ने जब पुलिस में शिकायत की और पुलिस ने छानबीन की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया।

सहारनपुर के गंगाेह में 275 से अधिक लोगों के काटे गए बिजली कनेक्शन, बड़ी वजह आई सामने

दोनों गिरफ्तार

पुलिस बच्चा सकुशल उसकी मां को सौंप दिया है। जबकि दानिश और जीशान को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो