scriptBreking: बिजनाैर में डॉक्टर्स की हड़ताल का मामला गरमाया, देर रात भाजपा विधायक के घर दबिश देने पहुंची पुलिस | The case of MLAs and doctors in Bijnor heats up late night | Patrika News

Breking: बिजनाैर में डॉक्टर्स की हड़ताल का मामला गरमाया, देर रात भाजपा विधायक के घर दबिश देने पहुंची पुलिस

locationबिजनोरPublished: Oct 15, 2019 12:44:26 am

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

शनिवार काे सड़क दुर्घटना में हाे गई थी दाे की माैत
पाेस्टमार्टम हाेने में देरी काे लेकर हाे गया था विवाद
विधायक पति और समर्थकाें की हुई थी डॉक्टर से बहस
इसके बाद डॉक्टराें ने कर दी थी हड़ताल
हड़ताल के बाद विधायक आवास पर पहुंची फाेर्स
बीजेपी विधायक पति की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं डॉक्टर

mla.jpg
बिजनाैर. पाेस्टमार्टम काे लेकर डॉक्टर और विधायकपति के बीच हुआ विवाद और गरमा गया। विधायक पति की गिरफ्तारी की मांग काे लेकर डॉक्टराें ने हड़ताल कर दी। इसके बाद देर रात भारी फाेर्स ने विधायक सूची चाैधरी के आवास पर दबिश दी लेकिन विधायकपति एश्वर्य घर पर नहीं मिले। यह मामला अब तूल पकड़ रहा है। डॉक्टराें ने साफ कह दिया है कि जब तक विधायपति की गिरफ्तारी नहीं हाे जाती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, शनिवार काे सड़क दुर्घटना में बिजनाैर के ही मां बेटे की माैत हाे गई थी। इनके पाेस्टमार्टम में देरी काे लेकर विधायकपति एश्वर्य और डॉक्टर रजनीश शर्मा के बीच झड़प हाे गई थी। विधायक पति का आराेप है कि डॉक्टर पाेस्टमार्टम करने के लिए लेट पहुंचे। इसकी शिकायत उन्हाेंने जिलाधिकारी से भी की। उधर इस घटना काे लेकर डॉक्टराें ने सख्त रवैया अपना लिया और आस्तीने चढ़ातें हुए हड़ताल कर दी।
डॉक्टराें की हड़ताल खुलवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी उनके धरने पर पहुंचे लेकिन धरना दे रहे डॉक्टराें ने साफ कह दिया कि मामला उनकी सुरक्षा से जुड़ा है जब तक विधायकपति की गिरफ्तारी नहीं हाे जाती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। माना जा रहा है कि इसी काे लेकर देर रात पुलिस विधायकपति की तलाश में दबिश देने के लिए गई थी लेकिन पुलिस वाकई दबिश देने के लिए गई थी इसकी पुष्टि नहीं हाे सकी है। दरअसल मामला भाजपा पार्टी के विधायक और डॉक्टराें से जुड़ा हाेने के कारण पुलिस अधिकारी देर रात इस मामले में काेई भी अधिकारिक बयान देने से बचते रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो