थाना मंडावर क्षेत्र के गांव नारायणपुर के रहने वाले धर्मपाल का बेटा
रवि गांव की ही एक लड़की को लेकर कुछ दिन पहले चला गया था। पता चला है कि लड़का और लड़की के बीच में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग को लेकर लड़का और लड़की मर्जी से घर से फरार हो गए थे जिसके बाद लड़की के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ( Bijnor Police ) द्वारा लगातार लड़की को बरामद करने के लिए लड़के के घरवालों पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी दबाव से परेशान फरार
रवि नाम के लड़के के पिता
धर्मपाल माता
जग्गो और बहन
रविता ने
जहरीले पदार्थ ( poison ) का सेवन कर लिया। इस सेवन के बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में रिश्तेदारों ने इलाज के लिए तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर डॉक्टर ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया है। बरहाल अभी इस घटना में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।