scriptयूपी की इस सीट पर मायावती ने की थी रैली, अब जीत की दजर् | UP Lok Sabha Election ngina seat results | Patrika News

यूपी की इस सीट पर मायावती ने की थी रैली, अब जीत की दजर्

locationबिजनोरPublished: May 23, 2019 06:49:02 pm

Submitted by:

virendra sharma

गठबंधन और भाजपा के बीच दिखाई दे रही है टक्कर

 

lok

मतगणना शुरू होते ही भाजपा के लिए आई बुरी खबर

नगीना. लोकसभा चुनाव 2019 की मतगणना नगीना लोकसभा सीट की नजीजाबाद स्थित सेंट्रल वेयर हाउस में हुई। नगीना लोकसभा सीट सुरक्षित सीट है। 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह 2009 में लोकसभा सीट बनी। अभी तक आए रुझान में गठबंधन के गिरिश चंद्र ने जीती। जबक‍ि भाजपा के डॉ यशवंत सिंह दूसरे नंबर पर रहे है।

1. डॉ. यशवंत सिंह (भाजपा)

वोट मिले-399348


2. गिरिश चंद( गठबंधन)

वोट मिले-567195

3. ओमवती जाटव (कांग्रेस)

वोट मिले-19967


यह है समीकरण

आपको बता दें क‍ि नगीना लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां भाजपा के डॉ. यशवंत सिंह, बसपा के गिरिश चंद गठबंधन की तरफ से है और कांग्रेस की ओमवती जाटव समेत 7 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे है।
पिछले चुनाव में हराया था सपा उम्‍मीदवार को

2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से डॉ. यशवंत सिंह सांसद चुने गए थे। उन्‍होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्‍मीदवार यशवीर सिंह धोबी को हराया था। वहीं, तीसरे स्थान पर बसपा के गिरिश चंद्र थे। पिछले चुनाव में डॉ. यशवंत सिंह को 367825 और यशवीर सिंह धोबी को 275435 वोट मिले थे। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांच विधानसभाएं नगीना, नजीजाबाद, धामपुर, नहतौर और नूरपुर आती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो